नई दिल्ली,एजेंसियां: कोरोना महामारी को आये तीन साल हो गए हैं, लेकिन आज भी ये वायरस किसी न किसी प्रकार परेशानी का कारण बन रहा है।
अब कोविड के एक नए वेरिएंट ने दस्तक दे दी है। कोरेना का नया वेरिएंट FLiRT अमेरिका में फैल रहा है। इसके मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
कोरोना वायरस ने एक बार फिर से दुनिया में दस्तक दे दी है। इस बार ये वायरस नया रूप बदलकर आया है। कोरोना के केस फिर से बढ़ने लगे हैं।
इस बार कोविड का FLiRT वेरिएंट आया है। यह वेरिएंटओमिक्रॉन के समूह से है। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में इसके केस बढ़ सकते हैं।
जानकारी के अनुसार अमेरिका सीडीसी के मुताबिक वेरिएंट को WHO ने वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट के कैटेगरी में रखा है और इसपर निगरानी रखने कि सलाह दी है।
नया वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। फिलहाल कोविड के कुल मामलों में से 7 फीसदी इस नए वेरिएंट के ही है। आने वाले दिनों में इसका संक्रमण बढ़ सकता है।
क्या है FLiRT वेरिएंट?
कोरोना एक वायरस है और वायरस हमेशा मौजूद रहते हैं। बस इनका प्रभाव कम होने लगता है। कोरोना का खतरा लगातार कम होता जा रहा है।
अब ये वायरस सामान्य खांसी -जुकाम की तरह रह गया है। वायरस के लक्षण भी बहुत हल्के रह गए हैं, हालांकि वायरस खुद को जिंदा रखने की कोशिश करता है।
इसी क्रम में वह खुद में बदलाव करता रहता है। इससे नए वेरिएंट बनते रहते हैं। यही कारण है कि हर कुछ महीनों के अंतराल के बाद कोरोना के नए वेरिएंट सामने आते रहते हैं।
इसी क्रम में ही नया वेरिएंट FLiRT आया है। यह ओमिक्रॉन का ही एक सब वेरिएंट है। इसका मतलब है कि यह कोई नया वेरिएंट नहीं बल्कि पहले से मौजूद ओमिक्रॉन का ही एक सब वेरिएंट है।
क्या हैं लक्षण
शरीर में दर्द
बुखार
सिर दर्द
गले में दर्द
नाक बहना
मांसपेशियों में दर्द
इसे भी पढ़ें
गिरिडीह से इंडिया अलायंस प्रत्याशी मथुरा महतो ने किया नामांकन