रांची : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी किया गया।
इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। वहीं, अनिमेष प्रधान ने दूसरा रैंक और डोनुरू अनन्या रेड्डी ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
परीक्षा में झारखंड अभ्यर्थियों ने भी अपना परचम लहराया है। परीक्षा में गढ़वा में उपायुक्त शेखर जमुआर की बेटी साक्षी जमुआर ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में 89वां स्थान हासिल किया है।
इसके अलावा सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड, दरभंगा हाउस, रांची में पदास्थापित मुख्य प्रबंधक वीरेश कुमार के बेटे वैभव कुमार ने भी परीक्षा में सफलता पाई है।
वैभव कुमार को 151वां स्थान प्राप्त हुआ है। झारखंड की स्वाति शर्मा को इस परीक्षा में 17वां स्थान मिला है।
ये जमशेदपुर के मानगोवासी पूर्व सैनिक संजय शर्मा की बेटी हैं। परीक्षा में पूर्वी सिंहभूम के बिष्टुपुर स्थित लोयोला स्कूल के छात्र रहे ऋत्विक ने परीक्षा में 520 वां रैंक हासिल कर जिले का माना बढ़ाया है।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा स्पर्द्धा प्रकाशन की पुस्तकों को दिया है।
इसे भी पढ़ें