Wholesale inflation falls: थोक महंगाई 2 साल के निचले स्तर पर आई, खाने-पीने के सामान की कीमतें घटी

1 Min Read

Wholesale inflation falls:

नई दिल्ली, एजेंसियां। जुलाई महीने में थोक महंगाई घटकर माइनस 0.58% पर आ गई है। ये इसका 2 साल कर निचला स्तर है। इससे पहले जून 2023 में ये माइनस 4.12% पर आ गई थी। रोजाना की जरूरत के सामान और खाने-पीने की चीजों की कीमतों के घटने से महंगाई कम हुई है। इससे पहले जून में ये माइनस 0.13% पर आ गई थी। वहीं मई 2025 में ये 0.39% और अप्रैल 2025 में 0.85% पर थी।

रोजाना जरूरत के सामान, खाने-पीने की चीजें सस्ती हुईः

रोजाना की जरूरत वाले सामानों (प्राइमरी आर्टिकल्स) की महंगाई माइनस 3.38% से घटकर माइनस 4.95% हो गई। खाने-पीने की चीजों (फूड इंडेक्स) की महंगाई 0.26% से घटकर माइनस 2.15% हो गई।
फ्यूल और पावर की थोक महंगाई दर माइनस 2.65% से बढ़कर माइनस 2.43% रही।
मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट्स की थोक महंगाई दर 1.97% से बढ़कर 2.05% रही।

इसे भी पढ़ें

फरवरी में रिटेल महंगाई 4% से नीचे आ सकती है, सांख्यिकी मंत्रालय जारी करेगा आंकड़े

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं