Stock market: शेयर बाजार आज हरे निशान पर खुला [The stock market opened on the green mark today]

2 Min Read

Stock market:

मुंबई, एजेंसियां। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार 20 मई को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बीएसई सेंसेक्स 164 अंकों की बढ़त के साथ 82,224.31 पर खुला। वहीं, एनएसई निफ्टी 0.22% की तेजी के साथ 24,999.10 के स्तर पर खुला। घरेलू मुद्रा यानी रुपया आज 85.47 प्रति डॉलर पर खुला, जो पिछले बंद स्तर 85.40 के मुकाबले थोड़ा कमजोर रहा। वहीं सोमवार को बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी। सेंसेक्स 271 अंकों की गिरावट के साथ 82,059.42 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 0.30% की गिरावट के साथ 24,945.45 पर बंद हुआ था।

Stock market: सोमवार को 2366 शेयरों में रही तेजीः

हालांकि, सोमवार को 2366 शेयरों में बढ़त, 1232 में गिरावट और 142 में कोई बदलाव नहीं देखा गया। पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक जैसे शेयरों में हल्की तेजी रही। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी दिखी। बीएसई मिडकैप 0.27% और स्मॉलकैप 0.75% की बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.51% और मिडकैप 100 में 0.07% की मामूली तेजी देखने को मिली।

इसे भी पढ़ें

Stock Market: Share Market Update: आज भारतीय शेयर बाजार में इन शेयरों पर रखें नजर, मच सकती है धूम

Share This Article
Exit mobile version