Wednesday, September 17, 2025

Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट, निफ्टी 24,630 पर, सेंसेक्स 728 अंक फिसला [Stock market declines, Nifty at 24,630, Sensex slips 728 points]

- Advertisement -

Stock Market:

मुंबई, एजेंसियां। शेयर बाजार में आज यानी 22 मई 2025 को बड़ी गिरावट देखी गई। BSE सेंसेक्स 728 अंक फिसलकर 80,878 पर आ गया, जबकि निफ्टी 182 अंक नीचे 24,630 पर ट्रेड कर रहा है। बता दें कि पिछले तीन दिनों से गिरावट के बाद कल के कारोबार सत्र ने उछाल के साथ निवेशकों के बीच नई उम्मीद जगाई थी, लेकिन आज फिर से बाजार धराशयी हो गया। सेंसेक्स और निफ्टी के गिरानट का मुख्य कारण अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट है।

Stock Market: गिरावट के कारणः

शेयर बाजार में गिरावट का कारण वैश्विक बाजारों में बिकवाली का रुख और अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट बताया जा रहा है। दरअसल, अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट का कारण US बॉन्ड यील्ड में तेजी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के टैक्स कट बिल है, जिसके कारण डॉलर का इंडेक्स 1.91% गिरकर 41,860.44 पर आ गया, जबकि एसएंडपी 500, 1.61% गिरकर 5,844.61 पर बंद हुआ। इसका असर एशियाई बाजारों में देखने के मिल रहा है।

Stock Market: इन शेयरों पर असरः

इस गिरावट से कई शेयर जैसे, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, एचसीएल टेक, Infosys में भारी गिरावट देखी गई। टेक महिंद्रा का शेयर 2.50% नीचे लुढ़क गया, जबकि पावरग्रिड का शेयर 2.14% फिसला, वहीं, HCL Tech और Infosys शेयर 2% गिरा।

Stock Market: विशेषज्ञों की रायः

विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक निफ्टी 24,400 के स्तर से ऊपर बना रहेगा, बाजार का शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव बना रहेगा। कहा जा रहा है कि, निवेशकों को हाल की गिरावट पर ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं करनी चाहिए और साफ संकेतों का इंतजार करना चाहिए।

Stock Market: निफ्टी की स्थितिः

निफ्टी पिछले कारोबारी सत्र के रेंज के भीतर ही सीमित रहा, जिससे पता चलता है कि ट्रेडर स्पष्ट संकेत की प्रतीक्षा में साइडवेज बने हुए हैं। निफ्टी में 24,700 से नीचे की गिरावट बाजार में करेक्शन बढ़ा सकती है।

इसे भी पढ़ें

Stock market: शेयर बाजार आज हरे निशान पर खुला

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

JSSC paper leak: पेपर लीक आरोपों को लेकर हाईकोर्ट में JSSC का सख्त रुख, सरकार ने कहा- पेपर लीक...

JSSC paper leak: रांची। JSSC-CGL (कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा) के पेपर लीक मामले में हाईकोर्ट में लंबी बहस हुई। परीक्षा के...

Health Tips: बार-बार फटते होंठ? जानें कौन सा विटामिन है जिम्मेदार और इसे कैसे करें पूरा

Health Tips: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्दियों में होंठ फटना (chapped lips) एक आम समस्या है, लेकिन अगर यह साल भर बनी रहती है तो यह...

Vinay Chaubey: विनय चौबे को नहीं मिली बेल

Vinay Chaubey: हजारीबाग। जमीन घोटाले मामले में जेल में बंद निलंबित IAS विनय चौबे को हजारीबाग कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। विनय चौबे...

विश्वकर्मा पूजा 2025: भगवान विश्वकर्मा ने एक ही रात में बनाया था औरंगाबाद का सूर्य मंदिर, जानें क्यों है...

Vishwakarma Puja 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा और विश्वकर्मा जयंती पूरे देश में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई...

PM Narendra Modi Birthday: 75 वर्ष के हुए पीएम मोदी: राष्ट्रवाद, ईमानदारी तथा सामाजिक कल्याण के प्रतीक हैं नरेंद्र...

PM Narendra Modi Birthday: नई दिल्ली, एजेंसियां। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। वर्ष 1950 में गुजरात के वडनगर में जन्मे...

Agra Trip: ताजमहल के अलावा आगरा के पास एक्सप्लोर करें ये 5 शानदार जगहें

Agra Trip: नई दिल्ली, एजेंसियां। ताजमहल देखने के लिए आगरा हर साल सैकड़ों पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। लेकिन अगर आप पहले ही आगरा...

Nano Banana Trend: 3D और रेट्रो-स्टाइल फोटो बनाना है मजेदार, लेकिन सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल

Nano Banana Trend: नई दिल्ली, एजेंसियां। सोशल मीडिया पर इन दिनों Google Gemini का Nano Banana टूल खूब चर्चा में है। यूजर्स अपनी तस्वीरों को...

Important events: 17 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Important events: 1394 – चार्ल्स षष्ठम ने यहूदियों को फ्रांस से निष्कासित करने का आदेश दिया।1595 – पोप क्लेमेंस अष्टम ने हेनरी चतुर्थ को राजा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories