FMCG सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली
मुंबई, एजेंसियां। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन 9 दिसंबर को सेंसेक्स 130 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 81,570 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
निफ्टी में भी 40 अंक की गिरावट है, ये 24,630 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
20 शेयरों में गिरावटः
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 में गिरावट और 17 में तेजी है।
NSE सेक्टोरल इंडेक्स में FMCG सेक्टर सबसे ज्यादा गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
इसे भी पढ़ें