Gold sliver Price
नई दिल्ली, एजेंसियां। होली के त्योहार से पहले शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल 2026 का गोल्ड फ्यूचर वायदा 0.12 प्रतिशत या 196 रुपये की तेजी के साथ 1,59,905 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, 5 मार्च 2026 का सिल्वर फ्यूचर वायदा 1.90 प्रतिशत या 4,931 रुपये की उछाल के साथ 2,64,600 रुपये प्रति किलो पर पहुंचा।
सोने का भाव
एमसीएक्स पर सोने ने दिन की शुरुआत 1,60,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से की और कारोबार के दौरान इसका उच्चतम स्तर 1,60,234 रुपये रहा। पिछले कारोबारी दिन की तुलना में सोने में कुल 196 रुपये की तेजी दर्ज की गई। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, लखनऊ, पटना और हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों में सोने के दाम में हल्की बढ़त देखी गई।
प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने के भाव
- दिल्ली: 24 कैरेट – 1,61,820 रुपये, 22 कैरेट – 1,48,340 रुपये, 18 कैरेट – 1,21,400 रुपये
- मुंबई: 24 कैरेट – 1,61,010 रुपये, 22 कैरेट – 1,47,590 रुपये, 18 कैरेट – 1,20,760 रुपये
- चेन्नई: 24 कैरेट – 1,62,550 रुपये, 22 कैरेट – 1,49,000 रुपये, 18 कैरेट – 1,27,500 रुपये
- कोलकाता: 24 कैरेट – 1,61,570 रुपये, 22 कैरेट – 1,48,100 रुपये, 18 कैरेट – 1,21,180 रुपये
चांदी के ताजा रेट
चांदी में शुक्रवार को बड़ी तेजी देखी गई। 5 मार्च 2026 के सिल्वर वायदे ने 4,931 रुपये की छलांग लगाई और 2,64,600 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड किया। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 ग्राम चांदी 2,850 रुपये पर बिक रही है, जबकि 100 ग्राम चांदी के लिए 28,500 रुपये खर्च करने होंगे। चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,950 रुपये दर्ज की गई।
बाजार की दिशा और निवेशक ध्यान
सोने और चांदी के बढ़ते दामों का मुख्य कारण त्योहार से पहले निवेशकों और ज्वैलर्स की मांग बढ़ना बताया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि सोना और चांदी में निवेश करने से पहले बाजार की स्थिति, फ्यूचर वायदा रेट और स्थानीय भावों की जानकारी लेना जरूरी है।






