Gold and silver: चांदी ₹2.32 लाख पार, ₹13,117 महंगी, सोना ₹1,287 बढ़कर ₹1.38 लाख के पार

1 Min Read

Gold and silver

नई दिल्ली, एजेंसियां। सोने-चांदी के दाम आज यानी 26 दिसंबर को लगातार चौथे दिन ऑलटाइम हाई पर हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 1 किलो चांदी की कीमत 13,117 रुपए बढ़कर 2,32,100 रुपए प्रति किलो के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई है। इससे पहले बुधवार को इसकी कीमत ₹2,18,983/किलो थी।

10 दिन में चांदी 36,920 रुपए महंगी हुई है। 12 दिसंबर को इसकी कीमत 1,95,180 रुपए प्रति किलो थी। इस साल चांदी अब तक 150% से ज्यादा का रिटर्न दे चुकी है। वहीं, सोने की कीमत 1,287 रुपए बढ़कर 1,37,914 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। इससे पहले बुधवार को सोने की कीमत 1,36,627/10 ग्राम थी।

Share This Article