Gold Sliver Price: सोने-चांदी में तेज उछाल, जानें आपके शहर में क्या है आज का भाव

3 Min Read

Gold Sliver Price

नई दिल्ली, एजेंसियां। वैश्विक अनिश्चितताओं और अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने और चांदी में बुधवार, 25 फरवरी को जोरदार तेजी देखने को मिली। घरेलू वायदा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में उछाल ने निवेशकों का ध्यान खींचा है।

MCX पर गोल्ड- सिल्वर फ्यूचर में मजबूती

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 0.45% या 721 रुपये की तेजी के साथ खुला। दिन की शुरुआत सोने ने 1,60,977 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर की, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,59,969 रुपये पर बंद हुआ था।

चांदी में इससे भी ज्यादा तेजी देखने को मिली। 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर फ्यूचर 2.47% उछल गया। चांदी ने 2,65,944 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार की शुरुआत की, जबकि पिछले सत्र में यह 2,60,744 रुपये पर बंद हुई थी। यानी एक दिन में करीब 6,445 रुपये की मजबूती दर्ज की गई।

वैश्विक अनिश्चितताओं का असर

विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिका-ईरान तनाव और वैश्विक भू-राजनीतिक जोखिमों के कारण निवेशक सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे माहौल में सोना और चांदी को सपोर्ट मिल रहा है। डॉलर की चाल और अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेत भी घरेलू कीमतों को प्रभावित कर रहे हैं।

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली
24 कैरेट – ₹1,61,940
22 कैरेट – ₹1,48,460
18 कैरेट – ₹1,21,500

मुंबई
24 कैरेट – ₹1,61,890
22 कैरेट – ₹1,48,400
18 कैरेट – ₹1,21,420

चेन्नई
24 कैरेट – ₹1,62,880
22 कैरेट – ₹1,49,300
18 कैरेट – ₹1,27,650

कोलकाता
24 कैरेट – ₹1,61,890
22 कैरेट – ₹1,48,400
18 कैरेट – ₹1,21,420

चांदी के दाम
दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,850 रुपये है, जबकि 100 ग्राम के लिए 28,500 रुपये चुकाने होंगे। चेन्नई में 10 ग्राम चांदी 2,950 रुपये पर बिक रही है।

आगे क्या?

बाजार जानकारों का मानना है कि यदि वैश्विक तनाव बना रहता है तो सोने-चांदी की कीमतों में और मजबूती आ सकती है। हालांकि निवेशकों को डॉलर इंडेक्स, अंतरराष्ट्रीय कीमतों और घरेलू मांग पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। फिलहाल, कीमती धातुओं में आई यह तेजी निवेशकों के लिए अहम संकेत मानी जा रही है।

Share This Article