76 दिन में सोना के ₹11,729 दाम बढ़े
नई दिल्ली, एजेंसियां। सोने-चांदी की कीमत आज यानी, 17 मार्च को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,048 बढ़कर ₹87,891 हो गया है। इससे पहले गोल्ड ने 13 मार्च को ₹86,843 का हाई बनाया था।
चांदी में भी तेजीः
वहीं, एक किलो चांदी आज ₹1,363 महंगी होकर ₹99,685 प्रति किलो पर पहुंच गई है। बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी का भाव ₹98,322 रुपए प्रति किलो था। चांदी ने इससे पहले 23 अक्टूबर 2024 को ₹99,151 प्रति किलो का हाई बनाया था।
इसे भी पढ़ें
सोना ₹211 बढ़कर ₹86,235 पर पहुंचा, चांदी ₹998 महंगी होकर ₹97,624 किलो