Gold prices: सोने की कीमत में फिर उछल, दो दिनों में 24 कैरेट गोल्ड 20,700 रुपये महंगा, वेडिंग सीजन में बढ़ी मांग

3 Min Read

Gold prices:

नई दिल्ली, एजेंसियां। देशभर में वेडिंग सीजन के बीच सोने की कीमतों में तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार दूसरे दिन गोल्ड रेट में तेज उछाल दर्ज किया गया है। शनिवार को 24 कैरेट सोना 1,360 रुपये चढ़कर 1,29,920 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जबकि 100 ग्राम सोना 13,600 रुपये उछलकर 12,98,200 रुपये पर पहुंच गया। विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा मांग और ट्रेंड को देखते हुए सोना आने वाले दिनों में फिर से अपने पीक लेवल की ओर बढ़ सकता है।

दो दिनों में 24 कैरेट में 20,700 रुपये की बढ़ोतरी:

पिछले दो दिनों में 24 कैरेट गोल्ड के दाम में भारी इजाफा दर्ज हुआ है। 28–29 नवंबर के दौरान 100 ग्राम सोना 20,700 रुपये और 10 ग्राम सोना 2,070 रुपये महंगा हुआ है।
आज 8 ग्राम की कीमत 1,03,856 रुपये और 1 ग्राम की कीमत 12,982 रुपये रही। शुक्रवार को भी कीमतों में 710 रुपये (10 ग्राम) और 7,100 रुपये (100 ग्राम) का उछाल आया था।

22 और 18 कैरेट गोल्ड भी चढ़ा:

  • 24 कैरेट ही नहीं, 22 कैरेट गोल्ड के भाव में भी बढ़त दर्ज की गई है।
  • 22 कैरेट (10 ग्राम): 1,250 रुपये बढ़कर 1,19,000 रुपये
  • 22 कैरेट (100 ग्राम): 12,500 रुपये बढ़कर 11,90,000 रुपये
  • 22 कैरेट (1 ग्राम): 125 रुपये बढ़कर 11,900 रुपये

18 कैरेट गोल्ड की कीमतों में भी तेजी आई—

  • 10 ग्राम: 1,030 रुपये बढ़कर 97,370 रुपये
  • 100 ग्राम: 10,300 रुपये बढ़कर 9,73,700 रुपये
  • 1 ग्राम: 103 रुपये बढ़कर 9,737 रुपये
चांदी में भी जोरदार उछाल:

सोने की तरह चांदी में भी बड़ा उछाल देखने को मिला।
आज चांदी की कीमत 9,000 रुपये बढ़कर 1,85,000 रुपये प्रति किलो हो गई।
100 ग्राम और 10 ग्राम चांदी के दाम क्रमशः 18,500 रुपये और 1,850 रुपये हो गए।

क्यों बढ़ रही है कीमत?

नवंबर से मार्च तक चलने वाले वेडिंग सीजन में सोने की मांग बढ़ जाती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और घरेलू डिमांड के कारण सोना फिर से बुलिश ट्रेंड में है। यदि यही रफ्तार जारी रही, तो अगले हफ्ते सोना नए ऑल-टाइम हाई के पास पहुंच सकता है।

Share This Article