Gold Price Today: 26 नवंबर को सोने की कीमतें फिर चमकीं, दिल्ली से चेन्नई तक जानें ताज़ा रेट

2 Min Read

Gold Price Today:

नई दिल्ली, एजेंसियां। बुधवार, 26 नवंबर को घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 दिसंबर एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,25,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर खुला। यह पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले मजबूत शुरुआत रही, क्योंकि मंगलवार को सोना 1,25,225 रुपये पर बंद हुआ था।सुबह 10:40 बजे तक गोल्ड फ्यूचर 1,25,920 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जो लगभग 700 रुपये की बढ़त दर्शाता है। शुरुआती कारोबार में सोना 1,25,950 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंच गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग बढ़ने और घरेलू शादी-सीजन के चलते कीमतों में मजबूती देखी जा रही है।

शहरवार गोल्ड प्राइस (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली:

  • 24 कैरेट – ₹1,28,060
  • 22 कैरेट – ₹1,17,400
  • 18 कैरेट – ₹96,080

मुंबई:

  • 24 कैरेट – ₹1,27,910
  • 22 कैरेट – ₹1,17,250
  • 18 कैरेट – ₹95,930

चेन्नई:

  • 24 कैरेट – ₹1,28,730
  • 22 कैरेट – ₹1,18,000
  • 18 कैरेट – ₹98,450

कोलकाता:

  • 24 कैरेट – ₹1,27,910
  • 22 कैरेट – ₹1,17,250
  • 18 कैरेट – ₹95,930

अहमदाबाद:

  • 24 कैरेट – ₹1,27,960
  • 22 कैरेट – ₹1,17,300
  • 18 कैरेट – ₹95,980

लखनऊ:

  • 24 कैरेट – ₹1,28,060
  • 22 कैरेट – ₹1,17,400
  • 18 कैरेट – ₹99,080

पटना:

  • 24 कैरेट – ₹1,27,960
  • 22 कैरेट – ₹1,17,300
  • 18 कैरेट – ₹95,980

हैदराबाद:

  • 24 कैरेट – ₹1,27,910
  • 22 कैरेट – ₹1,17,250
  • 18 कैरेट – ₹93,930

शादी-सीजन में क्यों बढ़ रही कीमतें?

भारत में शादी-सीजन पूरे जोरों पर है, और इसी वजह से सोने की खरीदारी तेजी से बढ़ी है। बढ़ती मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती के चलते घरेलू कीमतें ऊपर जा रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी सोना महंगा रह सकता है। ऐसे में खरीदारी करने से पहले अपने शहर के ताज़ा रेट जांचना जरूरी है ताकि किसी तरह के आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।

Share This Article