शेयर बाजार में भारी गिरावट : सेंसेक्स 362 और निफ्टी 130 अंक नीचे [Big fall in stock market: Sensex down by 362 and Nifty down by 130 points]

1 Min Read

Big fall in stock market:

नई दिल्ली, एजेंसियां। गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 362 अंक गिरकर 76,682.29 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 129.75 अंक की गिरावट के साथ 23,307.45 पर कारोबार कर रहा था।

Big fall in stock market:

यह लगातार दूसरा दिन है जब बाजार ने गिरावट के साथ शुरुआत की है। बुधवार को भी बाजार लाल निशान पर खुला था, हालांकि दिन में बाजार ने रिकवरी करते हुए हरे निशान में कारोबार किया था। उस दिन सेंसेक्स 165.3 अंक की गिरावट के साथ 76,569.59 पर और निफ्टी 51.55 अंक गिरकर 23,277 पर खुला था।

फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है, और निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक लाल और हरे निशान के बीच झूलते दिखाई दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

Stock Market: शेयर बाजार में उछाल: सेंसेक्स 1700 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी तेजी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं