रांची। आखिरकार झारखंड में पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने की घोषणा कर ही दी गई। इससे राज्य में पर्यटन की संभावनाओं के नये द्वार खुलेंगे।
मंगलवार को सदन में अपने बजटीय भाषण के दौरान वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने इसकी घोषणा की। उन्होंने बजट पेश करते हुए कहा कि राज्य में पर्यटन को उद्योग का दर्जा देते हुए सरकार ने अलग से एक पर्यटन नीति का गठन किया है।
उन्होंने कहा कि झारखंड में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। पर्यटन-उद्योग स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में भी काफी सहयोगी है।
इसके लिए राजस्थान, गुजरात और केरल की पर्यटन नीतियों का भी अध्ययन किया जा रहा है। वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि झारखंड में पर्यटन को लेकर नेतरहाट को फोकस प्वाइंट पर रखा गया है।
नेतरहाट को टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए नेतरहाट टूरिस्ट डेवलपमेंट ऑथोरिटी का गठन किया गया है।
इसके बाद यहां नये-नये होटल्स खुलेगे और पर्यटकों की सुविधा के लिए तमाम साधन मुहैया कराये जायेंगे।
इसे भी पढ़ें