बोकारो। बोकारो रेंज के डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा ने बेरमो थाना का औचक निरीक्षण किया और थाना की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने थानाध्यक्ष से क्षेत्रीय अपराध और गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।
डीआईजी ने बताया कि बेरमो थाना का नया भवन तैयार है और जल्द ही शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने पुलिस कर्मियों को शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
इसे भी पढ़ें
रांची DC ने जिला स्कूल का औचक निरीक्षण किया, लैब में छात्रों से पूछे सवाल