हजारीबाग। झारखंड के हज़ारीबाग जिले के छड़वा डैम से अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत कुमार सिन्हा का शव बरामद किया गया है।
प्रशांत कुमार सिन्हा जमशेदपुर के बिरसा नगर थाना अंतर्गत मकान संख्या-265 बिरसानगर जोन नम्बर 01 के रहने वाले थे।
हत्यारों ने प्रशांत को मौत के घाट उतारकर शव को प्लास्टिक की बोरी में बांधकर छड़वा डैम स्थित पुल के नीचे फेंक दिया।
पुलिस के अनुसार प्रशांत की पूर्व प्रेमिका काजल ने अपने नए आशिक रौनक कुमार की मदद से प्रशांत की हत्या कर दी थी।
आरोपी काजल हजारीबाग के न्यू एरिया निवासी है। पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले में और जानकारी जुटाई जा रही है।
इसे भी पढ़ें
होल्डिंग टैक्स भरने का आज अंतिम मौका, ऑनलाइन प्रोसेस में 5% छूट