आगरा, एजेंसियां। उत्तरप्रदेश के आगरा में मस्जिद के अंदर महिला की खून से लथपथ लाश मिली है।
महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। चेहरा पत्थर से कुचला हुआ था। महिला की लाश को एक लकड़हारे ने सबसे पहले देखा, इसके बाद उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
यह मस्जिद ताजमहल हाई सिक्योरिटी एरिया से 100 मीटर की दूरी पर है, ऐसे में कई तरह के सवाल उठ रहे है। पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार शव के पास एक पर्स पड़ा था। जिसकी तलाशी लेने पर महिला का फोटो मिला है।
आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि यह फोटो ताजगंज के बिल्लोचपुरा इलाके में रहने वाले आमिर खान की थी।
पुलिस आमिर खान के घर गई और जानकारी ली कि आमिर की फोटो महिला के पर्स में कैसे आई? पुलिस ने आमिर से पूछताछ की तो पता चला कि महिला की फोटो उसकी मां ने उसे दी है।
आसपास के सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि सुबह करीब 8:30 बजे महिला किसी युवक के साथ जा रही थी।
युवक की पहचान कर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल और महिला को देखकर ऐसा लग रहा है कि महिला के साथ बलात्कार भी हुआ है।
हत्या से पहले युवक की उसकी लड़ाई हुई। जिस कारण गुस्साए युवक ने महिला का चेहरा कूच दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके साथ ही पुलिस अफेयर के एंगल पर भी जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें
राजनाथ पहुंचे बोकारो, कांग्रेस और झामुमो पर बोला हमला, कहा-भ्रष्टाचार में डूब गया झारखंड