प्रियंका फिलिस्तीन, बांग्लादेश लिखा बैग संसद ला चुकीं
नई दिल्ली, एजेंसियां। ओडिशा के भुवनेश्वर से सांसद अपराजिता सारंगी ने शुक्रवार को प्रियंका गांधी को एक बैग दिया है। इस बैग पर 1984 और खून के छीटों की तस्वीर बनी है।
इस बैग पर बने 1984 और खून के छीटों को सिख दंगों से जोड़ा गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी इसे लेकर रख लिया है।
संसद में हुई थी धक्का मुक्कीः
बीते गुरुवार को सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच धक्का-मुक्की हुई थी। जिसमें ओडिशा के बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी चोटिल हो गए थे। प्रदर्शन कर रहे सांसद मुकेश राजपूत को राहुल गांधी का धक्का लगा और वे सारंगी पर गिर पड़े थे।
बीजेपी के सांसदों ने किया प्रदर्शनः
इसी के विरोध में शुक्रवार को BJP के सांसदों ने एक बार फिर संसद परिसर में प्रदर्शन किया। इसी दौरान अपराजिता वह बैग लेकर प्रियंका को देने पहुंची थीं।
इसे भी पढ़ें