Tejashwi accuses minister: दरभंगा में यूट्यूब पत्रकार की पिटाई, तेजस्वी ने मंत्री पर लगाया आरोप, कराई FIR

2 Min Read

Tejashwi accuses minister:

दरभंगा, एजेंसियां। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने यूट्यूब पत्रकार दिलीप सहनी के साथ मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सोमवार को वे पटना से दरभंगा पहुंचे और सिंहवाड़ा थाने में अपने सामने एफआईआर दर्ज कराई। तेजस्वी ने नीतीश कुमार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा पर पत्रकार की पिटाई करवाने का आरोप लगाया और यूट्यूबर को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन की चेतावनी दी।

मंत्री की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांगः

दरभंगा जाने से पहले तेजस्वी ने पटना में मीडिया से बात की। कहा कि पिछड़े समाज से आने वाले निष्पक्ष यूट्यूब पत्रकार दिलीप सहनी पर हमला किया गया है। तेजस्वी ने दावा किया कि मंत्री जीवेश मिश्रा ने सवाल पूछने पर पत्रकार के साथ मारपीट करवाई और अभद्र गालियां दीं। उन्होंने मंत्री की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग की।

मंत्री की गाड़ी पर हमले का मामलाः

रविवार को दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में मंत्री जीवेश मिश्रा के कार्यक्रम के दौरान हंगामा हुआ। यूट्यूबर दिलीप सहनी ने जर्जर सड़क को लेकर सवाल किया, जिसके बाद समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान मंत्री की गाड़ी पर हमला हुआ और एक व्यक्ति घायल हो गया। मंत्री के सुरक्षा कर्मियों ने भी थाने में शिकायत दर्ज की है।

बिहार में गरमाई सियासतः

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने बिहार की सियासत में गरमाहट ला दी है। विपक्ष इसे पत्रकारिता पर हमला बता रहा है, जबकि सत्तापक्ष ने इन आरोपों को खारिज किया है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है और सरकार इस मामले में कार्रवाई करे।

इसे भी पढ़ें

CM Nitish: बिहारः CM नीतीश ने महिलाओं को दी सौगात, 80 पिंक बसें हुई शुरू

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं