Tej Pratap Yadav: तेजप्रताप यादव के दुश्मन 5 परिवार कौन हैं, जो खत्म करना चाहते हैं उनकी करियर?

3 Min Read

Tej Pratap Yadav:

पटना, एजेंसियां। लालू यादव के पुत्र और बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। अब उन्होंने खुलासा किया है कि पांच परिवार उनके दुश्मन हैं, जो उनका राजनीतिक करियर खत्म करना चाहते हैं। इन्ही सब ने मिलकर उनके राजनीतिक और पारिवारिक जीवन को खत्म करने की साजिश रची है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि वह इन परिवारों के चेहरों और उनके इरादों का पर्दाफाश करेंगे।

साजिश का करेंगे पर्दाफाशः

तेजप्रताप ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मेरे दस साल से अधिक के राजनीतिक जीवन में मैंने कभी किसी के खिलाफ साजिश नहीं की, लेकिन पांच परिवारों ने मिलकर मेरे राजनीतिक और पारिवारिक जीवन को खत्म करने की कोशिश की है। मैं इनके हर षड्यंत्र को जनता के सामने लाऊंगा।”

एक परिवार पर भागने का आरोपः

इससे पहले गुरुवार को तेजप्रताप ने ‘जयचंद’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए दावा किया था कि इन पांच ‘जयचंदों’ में से एक परिवार पटना छोड़कर भागने की तैयारी में है। उन्होंने कहा, “चुनावी समय में मैदान छोड़कर भागना बहुत कुछ दर्शाता है।” उन्होंने मीडिया से अपील की कि वह अलर्ट रहे, क्योंकि यह ‘जयचंद’ पटना एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड से भाग सकता है। तेजप्रताप ने यह भी कहा कि कोई भी ‘जयचंद’ उनकी नजरों से नहीं बच सकता और जल्द ही बाकी के चेहरों को भी जनता के सामने लाया जाएगा।

‘फोटो वायरल कर बदनाम करने की कोशिश’…

तेजप्रताप ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव को भी ‘जयचंद’ बताते हुए आरोप लगाया था कि उनकी तस्वीरें वायरल कर उनकी छवि खराब करने की साजिश की गई। उन्होंने एक वीडियो में कहा, “ये जयचंद मेरी फोटो वायरल कर मुझे बदनाम करना चाहते हैं। नकली तस्वीरें भी फैलाई गईं, लेकिन मैं रुकने वाला नहीं हूं। अपनी टीम तेज प्रताप को और मजबूत करूंगा और पूरे बिहार में जनसंवाद करूंगा।”

इसे भी पढ़ें

Land for Job Scam : तेजप्रताप यादव पहुंचे ED दफ्तर, पहली बार उनसे होगी पूछताछ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं