Tariq Anwar:
कटिहार, एजेंसियां। कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने रविवार को कटिहार के मनिहारी और बरारी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें अपने कंधों पर बैठाकर ले जाते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बीजेपी का हमला
बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने तारिक अनवर पर वीवीआईपी प्रोटोकॉल अपनाने का आरोप लगाया।पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस के सांसद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते समय गरीब और ग्रामीण जनता का अपमान कर रहे हैं।उन्होंने ट्विटर/एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कांग्रेस हमेशा गरीबों और किसानों के खिलाफ रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष पर आरोप
शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर भी किसानों का अपमान करने का आरोप लगाया।उन्होंने बताया कि एक किसान जब खड़गे से अपनी परेशानी साझा करना गया, तो उन्हें भाग जाने को कहा गया।
राहुल गांधी पर तंज
पूनावाला ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वह छट्टी के मोड में चले गए हैं, केवल प्रधानमंत्री मोदी ही काम करने की मुद्रा में हैं।
इसे भी पढ़ें
सीएम आतिशी का आरोप: नई दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा वोटों में हेराफेरी की साजिश कर रही है








