Bihar assembly elections: लालू यादव के पोस्ट पर विजय सिन्हा का पलटवार, RJD सुप्रीमो को बताया ‘धृतराष्ट्र’

2 Min Read

Bihar assembly elections:

पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पोस्टर पॉलिटिक्स और बयानबाज़ी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए फेसबुक पर कहा, “ऐ मोदी जी, विक्ट्री चाहिए बिहार में और फैक्ट्री दीजिएगा गुजरात में? ये गुजराती फॉर्मूला बिहार में नहीं चलेगा।” इस बयान का इशारा स्पष्ट रूप से बिहार में बेरोज़गारी और औद्योगिक विकास की कमी की ओर था।

Bihar assembly elections: विजय सिन्हा का पलटवार:

NDA की तरफ से बेगूसराय के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि “बिहार को अपशब्द बनाने वाले और बिहारियों को पलायन के लिए मजबूर करने वाले लोग अब हाशिये पर जा चुके हैं। RJD प्रमुख अपने पुत्र मोह में धृतराष्ट्र की तरह सामाजिक सौहार्द तोड़ने और उन्माद फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।” सिन्हा ने यह भी कहा कि बिहार की जनता अब ऐसे प्रयोगों को बर्दाश्त नहीं करेगी और एक बार फिर विकास और स्थिरता के पक्ष में खड़ी होगी।

Bihar assembly elections: सियासी जानकारों के अनुसार:

सियासी जानकारों का मानना है कि लालू यादव का हमला विपक्ष को एकजुट करने की रणनीति है, जबकि एनडीए इसे पुराने दौर की राजनीति बताकर खारिज कर रहा है। पोस्टर वार और तीखे बयानों ने साफ कर दिया है कि बिहार चुनावी जंग और अधिक गरमाने वाली है।

इसे भी पढ़ें

Bihar assembly elections: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही EOU ने 432 आपत्तिजनक पोस्ट चिह्नित किए


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं