Bihar Elections: बिहार चुनावः उपेंद्र कुशवाहा बोले-नीतीश कुमार ही होंगे NDA का CM फेस

2 Min Read

Bihar Elections:

पटना, एजेंसियां। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ही NDA के मुख्यमंत्री फेस हैं। मंगलवार को पटना में उन्होंने कहा कि नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जा रहा है और NDA की जीत के बाद नीतीश ही सीएम की शपथ लेंगे।

सीट बंटवारे पर सहमति से फैसलाः

कुशवाहा ने NDA के सीट बंटवारे पर कहा कि गठबंधन में सभी दल मिलकर सीटें तय करते हैं। कोई भी पार्टी 243 सीटों पर अकेले नहीं लड़ती। अगर किसी दल की मौजूदा सीट है, तो आपसी सहमति से दूसरी पार्टी को उम्मीदवार उतारने का मौका दिया जाता है। यह साझा निर्णय होता है।

लोकसभा की गलतियों से सबकः

RLM अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव की कमियों का जिक्र करते हुए कहा कि कराकाट और आसपास के क्षेत्रों में अंतिम चरण में गलतियों के कारण परिणाम अनुकूल नहीं रहे। इन अनुभवों को ध्यान में रखकर विधानसभा चुनाव के लिए बेहतर रणनीति बनाई गई है। कुशवाहा को भरोसा है कि इस रणनीति से NDA को जीत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें

Bihar Elections: बिहार चुनावः सासाराम विधानसभा से राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह गिरफ्तार, झारखंड के गढ़वा में बैंक लूटने का आरोप


Share This Article