Takht Shri Harimandir Sahib:
पटना, एजेंसियां। पटना के तख्त श्री हरिमंदिर साहिब गुरुद्वारा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बदमाशों ने ई-मेल के जरिए गुरुद्वारा प्रबंधन को धमकी भेजी, जिसमें लिखा था कि गुरु लंगर कक्षों में आईईडी (Improvised Explosive Device) लगाए गए हैं और जल्द ही विस्फोट होने वाला है। धमकी मिलने के बाद गुरुद्वारा परिसर में हड़कंप मच गया, और पटना पुलिस की टीम बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंची। जांच में किसी भी बम या आपत्तिजनक सामग्री का पता नहीं चला, लेकिन पुलिस अब हाई अलर्ट पर है और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
पाकिस्तान और खुफिया एजेंसी ISI के नारे
ई-मेल में धमकी देने वाले ने खुद को “Vanniyar Pundai Ramadoss” के नाम से पहचानते हुए कई सनसनीखेज बातें लिखीं। मेल में न केवल पटना साहिब को उड़ाने की धमकी दी गई, बल्कि पाकिस्तान और खुफिया एजेंसी ISI के नारे भी लगाए गए। इसके अलावा, मेल में राजीव गांधी, एम करुणानिधि और एमके स्टालिन जैसे नेताओं का जिक्र भी किया गया है, जो काफी विवादित और आपत्तिजनक था।
गुरुद्वारा प्रबंधन ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचित किया और सुरक्षा एजेंसियां अब मेल की जांच में जुटी हैं। साइबर सेल भी ई-मेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने गुरुद्वारा परिसर और उसके आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है, और बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की मदद से पूरी इलाके की तलाशी ली जा रही है।
इसे भी पढ़ें
