BiharBihar Election Result 2025: शाहाबाद, मगध और सीमांचल के नतीजे तय करेंगे NDA का भविष्य

Bihar Election Result 2025: शाहाबाद, मगध और सीमांचल के नतीजे तय करेंगे NDA का भविष्य

Bihar Election Result 2025:

पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का दूसरा चरण सियासी गर्मी के चरम पर रहा। एनडीए और महागठबंधन दोनों ही गठबंधन “अंतिम वार, नहीं स्वीकार हार” के मूड में मैदान में डटे हुए हैं। इस बार चुनावी समीकरण में तीन क्षेत्र शाहाबाद, मगध और सीमांचल निर्णायक भूमिका निभाने जा रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन तीनों इलाकों के नतीजे ही तय करेंगे कि सत्ता की चाबी किसके हाथ जाएगी।

शाहाबाद में एनडीए की साख दांव पर

शाहाबाद रेंज में भोजपुर, रोहतास, कैमूर और बक्सर जिले शामिल हैं। 2020 के चुनाव में एनडीए को यहां बड़ा झटका लगा था। 22 सीटों में से सिर्फ 2 सीटें (बड़हरा और आरा) ही उसके खाते में आईं, जबकि बाकी 20 पर महागठबंधन का कब्जा रहा। इस बार एनडीए का पूरा फोकस इस क्षेत्र में नई सीटें जीतकर पुरानी हार की भरपाई करने पर है।

मगध में महागठबंधन का दबदबा बरकरार

मगध क्षेत्र (गया, जहानाबाद, अरवल और औरंगाबाद) में 26 सीटें हैं, जिनमें से 2020 में एनडीए सिर्फ 5 सीटों तक सीमित रहा। गया की चार सीटों पर एनडीए की जीत जरूर दर्ज हुई, लेकिन अरवल और जहानाबाद जैसे जिलों में महागठबंधन का वर्चस्व कायम रहा। इस बार एनडीए यहां की 21 हार चुकी सीटों पर दोबारा पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रहा है।

सीमांचल बनेगा निर्णायक मोर्चा

सीमांचल (पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज) में 20 विधानसभा क्षेत्र हैं। 2020 में एनडीए को यहां 12 सीटों पर सफलता मिली थी, जबकि किशनगंज में उसका खाता तक नहीं खुला था। इस बार एनडीए ने इस क्षेत्र में विकास और घुसपैठ जैसे मुद्दों पर जोर देकर वोटरों को लुभाने की कोशिश की है। तीनों क्षेत्रों में एनडीए के लिए यह चुनाव सिर्फ सीटों का नहीं, बल्कि राजनीतिक अस्तित्व की परीक्षा भी माना जा रहा है। 2020 की हार के बाद अब पार्टी की कोशिश है कि इन इलाकों से वापसी कर सत्ता तक पहुंच बनाई जाए।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

झारखंड बार काउंसिल चुनाव में महिलाओं को 30% आरक्षण, को-ऑप्शन की भी अनुमति

Bar Council elections रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आगामी चुनावों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का रास्ता साफ हो गया...

Dhurandhar: ‘धुरंधर’ देखकर दंग रह गए अक्षय कुमार, रणवीर सिंह की फिल्म की जमकर की तारीफ

Dhurandhar मुंबई, एजेंसियां। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म को देखने के बाद...

पीडीएस कमीशन से लेकर जमीन विवाद तक, झारखंड विधानसभा सत्र में करारीदार बहस

Jharkhand Assembly session रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली। पीडीएस दुकानदारों के कमीशन...

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में कोडरमा का का लाल शहीद, शहीद CRPF जवान का राजकीय सम्मान के साथ...

Terrorist attack Jammu Kashmir कोडरमा। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को एक आतंकी हमले में कोडरमा का लाल शहीद हो गया। 27 वर्षीय CRPF का जवान सुजीत...

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सियासी टकराव, ममता बोलीं -ईसीआई को भाजपा का औजार नहीं बनने दूंगी

Voter list कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग (ECI) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मतदाता सूची...

Jharkhand Illegal Mining Case: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की SLP खारिज की, CBI जांच को हरी झंडी

Jharkhand Illegal Mining Case रांची। झारखंड में अवैध पत्थर खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा दायर स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) को खारिज...

IPL Auction 2026: पंजाब किंग्स की कमान अब अय्यर के हाथ? ऑक्शन टेबल पर दिख सकता है कप्तानी क्लास

IPL Auction 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। IPL 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रहा है और इस बार ऑक्शन...

Delhi blasts: मोदी–नेतन्याहू जल्द आमने-सामने: दिल्ली ब्लास्ट के बाद आतंकवाद पर बड़ी रणनीति की तैयारी

Delhi blasts जेरूसलम, एजेंसियां। इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जल्द ही मुलाकात होने वाली है। यह दावा...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles