Nitish Kumar: जहानाबाद की ऐतिहासिक बराबर गुफाओं को मिलेगा नया रूप, CM नीतीश ने दिया 50 करोड़ का विकास को मंजूरी

3 Min Read

Nitish Kumar:

जहानाबाद, एजेंसियां। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखण्ड में स्थित बराबर (वाणावर) गुफाओं और उनके आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने वहां विकास कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने वाणावर श्रावणी मेले में आए श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया।

नीतीश कुमार ने श्रावणी मेला की जानकारी

नीतीश कुमार ने श्रावणी मेला में व्यवस्थाओं की जानकारी ली और जिलाधिकारी को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, खासकर जलाभिषेक के दौरान। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान करने के निर्देश दिए।बराबर गुफाएं भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा हैं। ये गुफाएं मौर्य सम्राट अशोक और उसके उत्तराधिकारी दशरथ के शासनकाल (तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व) में बनाई गई थीं। ये विशेष रूप से आजीवक संप्रदाय के साधुओं के लिए निर्मित थीं, जो उस समय एक प्रभावशाली धार्मिक समुदाय था।

चार मुख्य गुफाएं

बराबर गुफाओं में चार मुख्य गुफाएं हैं कार्णचौपर, लोमस ऋषि, सुदामा और विश्वज्योति। इनमें लोमस ऋषि और सुदामा गुफाएं वास्तुकला की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। लोमस ऋषि गुफा का द्वार स्तूप और चैत्य शैली में बना है, जो बाद में बौद्ध वास्तुकला का आधार बना। इन गुफाओं की दीवारें चिकनी और आईने जैसी चमकदार हैं, जो मौर्यकालीन पत्थर की पॉलिशिंग तकनीक का उत्कृष्ट उदाहरण हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया

मुख्यमंत्री ने बताया कि बराबर गुफाओं का समग्र विकास आवश्यक है ताकि यह ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल संरक्षित रहे और साथ ही पर्यटन को बढ़ावा मिले। इस उद्देश्य के लिए 50 करोड़ रुपये की विकास योजना स्वीकृत की गई है। इस योजना में सीढ़ियों का निर्माण, पर्यटक सुविधाओं का विकास और एक लघु संग्रहालय का पुनर्निर्माण व नवीनीकरण शामिल है।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक क्षत्रनील सिंह, जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय, पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें

Nitish Kumar masterplan: नीतीश कुमार का मास्टरप्लान: चुनाव से पहले तेजस्वी यादव को मात देने की तैयारी!

Share This Article
Exit mobile version