BiharTejeshwi Yadav: RJD की करारी हार पर मंथन शुरू, तेजस्वी करेंगे अहम बैठक

Tejeshwi Yadav: RJD की करारी हार पर मंथन शुरू, तेजस्वी करेंगे अहम बैठक

Tejeshwi Yadav:

पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मिली करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पूरी तरह मंथन मोड में आ गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज 17 नवंबर की दोपहर पार्टी की एक अहम समीक्षा बैठक बुलाई है। इस बैठक में चुनावी हार के कारणों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी।आरजेडी ने इस बार कुल 143 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन प्रदर्शन बेहद खराब रहा और पार्टी सिर्फ 25 सीटों पर सिमट गई। यह परिणाम महागठबंधन के लिए भी गहरी चोट है, जिसने उम्मीदों के साथ चुनाव मैदान में उतरकर एनडीए को चुनौती दी थी।

आरजेडी के सामने सबसे बड़ा संकट:

वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति में RJD सबसे बड़े संकट से जूझ रहा है। जहां एक ओर एनडीए आराम से बहुमत प्राप्त कर सरकार गठन की दिशा में आगे बढ़ रहा है और अपने विधायक दल के नेता चुनने में जुटा है, वहीं दूसरी ओर RJD में अंदरूनी हलचल और पारिवारिक विवाद ने चिंताएं और बढ़ा दी हैं।इन्हीं परिस्थितियों के बीच तेजस्वी यादव ने आज पार्टी के विधायकों, हारे हुए प्रत्याशियों और वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक अपने सरकारी आवास पर बुलाई है। इसमें सभी निर्वाचित विधायक और उम्मीदवार शामिल होंगे।

हार के कारणों और संगठन पर होगी चर्चा:

बैठक में चुनाव परिणामों, संगठनात्मक कमियों और जमीनी स्तर पर किन कारणों से पार्टी को इतना बड़ा नुकसान हुआ। इस पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही, माना जा रहा है कि तेजस्वी यादव संगठन में फेरबदल और नई रणनीति पर भी विचार कर सकते हैं।महागठबंधन की करारी हार के बाद यह बैठक आरजेडी के लिए भविष्य की दिशा तय करने में बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

झारखंड बार काउंसिल चुनाव में महिलाओं को 30% आरक्षण, को-ऑप्शन की भी अनुमति

Bar Council elections रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आगामी चुनावों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का रास्ता साफ हो गया...

Dhurandhar: ‘धुरंधर’ देखकर दंग रह गए अक्षय कुमार, रणवीर सिंह की फिल्म की जमकर की तारीफ

Dhurandhar मुंबई, एजेंसियां। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म को देखने के बाद...

पीडीएस कमीशन से लेकर जमीन विवाद तक, झारखंड विधानसभा सत्र में करारीदार बहस

Jharkhand Assembly session रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली। पीडीएस दुकानदारों के कमीशन...

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में कोडरमा का का लाल शहीद, शहीद CRPF जवान का राजकीय सम्मान के साथ...

Terrorist attack Jammu Kashmir कोडरमा। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को एक आतंकी हमले में कोडरमा का लाल शहीद हो गया। 27 वर्षीय CRPF का जवान सुजीत...

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सियासी टकराव, ममता बोलीं -ईसीआई को भाजपा का औजार नहीं बनने दूंगी

Voter list कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग (ECI) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मतदाता सूची...

Jharkhand Illegal Mining Case: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की SLP खारिज की, CBI जांच को हरी झंडी

Jharkhand Illegal Mining Case रांची। झारखंड में अवैध पत्थर खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा दायर स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) को खारिज...

IPL Auction 2026: पंजाब किंग्स की कमान अब अय्यर के हाथ? ऑक्शन टेबल पर दिख सकता है कप्तानी क्लास

IPL Auction 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। IPL 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रहा है और इस बार ऑक्शन...

Delhi blasts: मोदी–नेतन्याहू जल्द आमने-सामने: दिल्ली ब्लास्ट के बाद आतंकवाद पर बड़ी रणनीति की तैयारी

Delhi blasts जेरूसलम, एजेंसियां। इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जल्द ही मुलाकात होने वाली है। यह दावा...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles