Tejasvi got angry at PM Modi PM
पटना, एजेंसियां। प्रधानमंत्री मोदी की मां पर आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल पर बढे विवाद के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है और लिखा है कि मां तो मां होती है। मां शब्द जुबान पर आते ही कितना सुकून मिलता है। जो बेजुबान है मां तो उनकी भी होती है। किसी को भी किसी की भी मां -बहन-बेटी के प्रति अपशब्द नहीं बोलना चाहिए। इस दुनिया में मौजूद हर इंसान, जीव-जंतु, पशु-पक्षी सभी मां की ही पैदाइश है।
तेजस्वी यादव ने कई पुराने मामलों का भी जिक्र करते हुए पीएम को घेरा और उन्हें दोहरे चरित्र वाला बताया।
तेजस्वी ने अपने एक्स पर लंबे पोस्ट में लिखा-प्रधानमंत्री मोदी जी महिलाओं और लड़कियों से ब्लात्कार करने वाले प्रज्वल रेवन्ना का प्रचार कर उसे जिताने की अपील करें तो वह मोदी जी का मास्टर स्ट्रोक।
मोदी जी किसी की मां को 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड बोले तो वाह मोदी जी वाह!
मोदी जी देश के लिए शहादत दे चुके साहसी प्रधानमंत्री की पत्नी और नेता प्रतिपक्ष की माँ को विधवा और जर्सी गाय बोले तो बेशर्म लोग कहेंगे कि मोदी जी ने शानदार भाषण दिया है।
मोदी जी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पैदाइश पर यह कहते हुए सवाल उठाये कि इनका DNA ही ख़राब है अर्थात् इनका खून ही ख़राब और ग़लत है तो वह सही है? जेडीयू के लोग बताए जो नख और बाल काट PMO को भेजे थे उनकी रिपोर्ट आ गई है क्या?
मोदी जी के सचेतक ने अभी कुछ दिन पहले बिहार विधानसभा में मेरी मां को गाली दी तो मोदी जी ने उसकी पीठ थपथपाई। फिर वो कहे कि मोदी महान!
इसे भी पढ़ें
Bihar bandh: 4 सितंबर को बिहार बंदः मोदी की मां के अपमान के खिलाफ NDA का आह्वान








