Tejashwi Yadav: तेजस्वी का मोदी-नीतीश पर हमला, 8 करोड़ युवाओं के सवालों का जवाब मांगा

2 Min Read

Tejashwi Yadav:

पटना, एजेंसियां। बिहार के विपक्षी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि “8 करोड़ युवाओं के सवालों का जवाब दो।”

Tejashwi Yadav: तेजस्वी ने कहा:

तेजस्वी ने कहा कि बीते 20 वर्षों में बिहार और 11 वर्षों में केंद्र में NDA सरकार होने के बावजूद, बिहार बेरोजगारी, पलायन और गरीबी का केंद्र बना हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि यह आंकड़े भारत सरकार की नीति आयोग की रिपोर्ट में दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी, उदारीकरण और एआई के युग में भी बिहार की प्रति व्यक्ति आय विश्व के सबसे गरीब अफ्रीकी देशों युगांडा और रवांडा से कम है।

Tejashwi Yadav: बिहार के मुख्यमंत्री

तेजस्वी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल उठाए क्यों 20 वर्षों में बिहार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, आईटी कंपनियां, आईटी पार्क और सेज नहीं बनाए गए? क्यों बिहार अन्य राज्यों से मछली खरीदता है जबकि संसाधन उपलब्ध हैं? डेयरी उद्योग, बुनकर और लघु उद्योग, हथकरघा उद्योग में क्या किया गया? पर्यटन के अवसरों का विकास क्यों नहीं हुआ?

उन्होंने यह भी पूछा कि नियुक्ति और भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी क्यों नहीं बनाया गया, बिहार से पलायन क्यों बढ़ा, कितने उद्योग बंद हुए और शिक्षा-स्वास्थ्य में कितना धन राज्य से बाहर गया।

इसे भी पढ़ें

CM Nitish: बिहारः CM नीतीश ने महिलाओं को दी सौगात, 80 पिंक बसें हुई शुरू


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं