Tej Pratap Yadav: बिहारः तेज प्रताप यादव ने बनाई नई पार्टी ‘जनशक्ति जनता दल’, चुनाव चिह्न ‘ब्लैक बोर्ड’

3 Min Read

Tej Pratap Yadav:

पटना, एजेंसियां। बिहार में चुनावी सरगर्मियों के बीच राजद से निष्कासित तेज प्रताप यादव ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी बना ली है। उन्होंने अपनी पार्टी का नाम ‘जनशक्ति जनता दल’ (JJD) रखा है। पार्टी का चिह्न ब्लैकबोर्ड रखा गया है। वहीं विचारधारा जन-जन की शक्ति, जन-जन का राज, बिहार का विकास करेंगे तेज प्रताप रखा है।

बिहार में नई व्यवस्था का करेंगे नव निर्माणः

तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर अपनी नई पार्टी का पोस्टर जारी किया है। उन्होंने पार्टी से जुड़ने के लिए संपर्क नंबर भी साझा किया है और कहा है कि यह पार्टी बिहार के संपूर्ण विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित और तत्पर है। हमारा मकसद बिहार में संपूर्ण बदलाव कर एक नई व्यवस्था का नव निर्माण करना है। हम बिहार के संपूर्ण विकास के लिए लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।

घर और पार्टी से हुए हैं निष्कासितः

तेज प्रताप यादव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे हैं। उन्होंने RJD से राजनीति की शुरुआत की थी और नीतीश-लालू महागठबंधन सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी रहे। हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट के कारण उन्हें घर-परिवार और पार्टी से बाहर कर दिया गया था। इस पोस्ट में उन्होंने अपने निजी रिश्ते का जिक्र किया था, हालांकि बाद में उन्होंने दावा किया कि उनका अकाउंट हैक हो गया था।

5 पार्टियों के साथ गठबंधनः

2025 के आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए तेज प्रताप ने अगस्त में पांच क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन की घोषणा की थी। इस गठबंधन में विकास वंचित इंसान पार्टी (VVIP), भोजपुरिया जन मोर्चा (BJM), प्रगतिशील जनता पार्टी (PJB), वाजिब अधिकार पार्टी (WAP) और संयुक्त किसान विकास पार्टी शामिल है।
गठबंधन की घोषणा के दौरान तेज प्रताप ने कहा था कि मैं अपनी राह खुद तय करूंगा। हमारा उद्देश्य सामाजिक न्याय, अधिकार और बिहार का संपूर्ण विकास है। यह गठबंधन उसी दिशा में काम करेगा।

इसे भी पढ़ें

Land for Job Scam : तेजप्रताप यादव पहुंचे ED दफ्तर, पहली बार उनसे होगी पूछताछ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं