Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव का ऐलान – विकास की राजनीति करेंगे, 8 अक्टूबर को जारी होगी प्रत्याशियों की लिस्ट

2 Min Read

Tej Pratap Yadav:

पटना, एजेंसियां। बिहार की राजनीति में हलचल तब तेज हो गई जब आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) 8 अक्टूबर को अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव उनके लिए सत्ता की दौड़ नहीं, बल्कि बिहार के विकास की दिशा तय करने का प्रयास होगा।

तेज प्रताप यादव ने कहा

तेज प्रताप यादव ने कहा, “हमारी पार्टी केवल कुर्सी के लिए नहीं, बल्कि जनता के हित में और राज्य को नई दिशा देने के लिए चुनावी मैदान में उतर रही है।” उन्होंने दावा किया कि जनशक्ति जनता दल सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देगी।

गौरतलब है कि एक पारिवारिक विवाद के चलते तेज प्रताप यादव को आरजेडी से निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने कई छोटे दलों के साथ मिलकर जनशक्ति जनता दल का गठन किया और राजनीति में अपनी नई राह बनाने की कोशिश शुरू की।

पिछले विधानसभा चुनाव

पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन इस बार वह महुआ सीट से अपनी दावेदारी स्वतंत्र रूप से पेश करेंगे। तेज प्रताप हाल के दिनों में लगातार महुआ का दौरा कर रहे हैं और वहां के मतदाताओं से सीधा संवाद बना रहे हैं।

आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा

उन्होंने कई बार आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के अंदर “जयचंद” हैं, हालांकि उन्होंने यह खुलासा नहीं किया कि वह किसकी ओर इशारा कर रहे हैं। अब 8 अक्टूबर को प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि तेज प्रताप यादव नए चेहरों को मौका देते हैं या आरजेडी के असंतुष्ट नेताओं को अपने साथ जोड़ते हैं।

इसे भी पढ़ें

Tej Pratap Yadav: बिहारः तेज प्रताप यादव ने बनाई नई पार्टी ‘जनशक्ति जनता दल’, चुनाव चिह्न ‘ब्लैक बोर्ड’


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं