Tej Pratap: तेज प्रताप के बाद अब गौरव यादव आरएलजेपी से 6 साल के लिए निष्कासित [After Tej Pratap, now Gaurav Yadav expelled from RLJP for 6 years]

2 Min Read

Tej Pratap:

पटना, एजेंसियां। बिहार की राजनीति में पारिवारिक विवादों और राजनीतिक समीकरणों ने एक बार फिर नया मोड़ ले लिया है। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) ने अनुष्का यादव के भाई आकाश गौरव यादव को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के निर्देश पर की गई है।

Tej Pratap: समर्थन पड़ा भारी, पार्टी से बाहर हुए गौरव यादव

सूत्रों के अनुसार, आकाश गौरव यादव ने हाल ही में आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव का खुलकर समर्थन किया था और लालू प्रसाद यादव परिवार के खिलाफ बयानबाजी की थी। इस राजनीतिक स्टैंड के बाद, उन्हें आरएलजेपी की युवा इकाई का अध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन अब पार्टी ने मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।

Tej Pratap: आरएलजेपी महासचिव एल्विस जोसेफ का बयान

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के महासचिव एल्विस जोसेफ ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय पार्टी के अनुशासन और विचारधारा की रक्षा के लिए लिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के निर्देश पर आकाश गौरव यादव को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया गया है।

Tej Pratap: छह प्रकोष्ठों के प्रमुख पदों से भी हटे

बता दें कि आकाश गौरव यादव आरएलजेपी के छह अलग-अलग प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे। पार्टी से निष्कासन के बाद अब उन्हें इन सभी पदों से भी हटा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के रिश्ते की कोर्ट में अगली कड़ी, आज होगी अहम सुनवाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं