Naveen Kushwaha Death:
पूर्णिया, एजेंसियां। विधानसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले पूर्णिया से एक चौंकाने वाली खबर आई है। यहां बीएसपी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नवीन कुशवाहा, उनकी पत्नी कंचनमाला और बेटी तनु प्रिया की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
परिजनों के मुताबिक:
घटना खजांची हाट थाना क्षेत्र के यूरोपियन कॉलोनी की है। परिजनों के मुताबिक, सबसे पहले बेटी तनु प्रिया घर में अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। उसे बचाने के लिए दौड़े पिता नवीन कुशवाहा भी गिर पड़े, और इसी सदमे में मां कंचनमाला की भी मौत हो गई। तीनों को आनन-फानन में पूर्णिया के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
फोरेंसिक जांच के बाद मौत की असली वजह का खुलासा:
सूचना मिलते ही एसपी स्वीटी सहरावत कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत की असली वजह का खुलासा हो सकेगा। घटना की खबर फैलते ही कई राजनीतिक नेता अस्पताल पहुंचे। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की और सरकार से न्याय सुनिश्चित करने की अपील की। परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग फिलहाल गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने घर को सील कर दिया है और जांच में विषाक्तता (poisoning) समेत सभी संभावित पहलुओं पर काम कर रही है।
इसे भी पढ़ें
Vande Bharat train: पूर्णिया हादसा: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत








