BJP office in Patna:
पटना,एजेंसियां। विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मी और अभियंता संघ से जुड़े लोग बुधवार को पटना में बीजेपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगें सरकार के सामने रखीं। हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर बड़ी संख्या में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने बिहार सरकार और भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के मंत्री संजय सरावगी के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे चुनाव में NDA सरकार को असंतुलित करने के लिए वोट की चोट देंगे।
BJP office in Patna: पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प:
करीब एक घंटे तक बीजेपी कार्यालय को घेरने के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई और कुछ लोग घायल भी हुए।
BJP office in Patna: प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पूर्व में धरना सत्याग्रह में बर्खास्त किए गए सभी कर्मियों को तत्काल प्रभाव से बहाल किया जाए। इसके अलावा उन्होंने विशेष सर्वेक्षण पदाधिकारियों, कानूनगो, अमीन और लिपिकों की सेवा 60 वर्ष तक नियमित करने, महंगाई भत्ता, मौजा भ्रमण के लिए ईंधन भत्ता, ईएसआईसी कार्ड और EPFO में सरकार की तरफ से अंशदान देने की मांग की। वेतन वृद्धि और नियमित नियुक्तियों में समकक्ष विभागों की तरह पांच अंक की अधिमानता देने की भी बात कही।
BJP office in Patna: सरकार पर चुनावी दबाव
चुनावी वर्ष में ये प्रदर्शन सरकार के सामने चुनौती के रूप में उभर रहे हैं। सरकार लाखों रोजगार देने का दावा कर रही है, वहीं संविदा कर्मियों के मुद्दे पर ये प्रदर्शन उसकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। अब देखना होगा कि बिहार सरकार उनकी मांगों पर क्या निर्णय लेती है।
इसे भी पढ़ें
Nepal Protest: नेपाल में बिगड़े हालात को देखकर भारत ने दी यात्रा टालने की सलाह








