Stock market:
पटना, एजेंसियां। बिहार चुनाव परिणामों की गिनती के बीच शुक्रवार सुबह शेयर बाजार ने निवेशकों को चौंका दिया। NDA के पक्ष में शुरुआती रुझान आने के बावजूद भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला। Nifty 50 ने 77 अंक गिरकर 25,801 पर और सेंसेक्स 231 अंक टूटकर 84,247 पर कारोबार शुरू किया। राजनीतिक अनिश्चितता, अंतिम परिणाम का इंतजार और वैश्विक बाजारों की कमजोरी ने घरेलू सेंटीमेंट पर दबाव बनाया।
अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट:
अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट, शटडाउन की आशंका और एशियाई बाज़ारों की कमजोरी ने भारतीय मार्केट को भी प्रभावित किया। Nasdaq Composite 2.29% गिरा, जबकि Nikkei, Kospi और अन्य एशियाई इंडेक्स भी नीचे खुले। डॉलर इंडेक्स फ्लैट रहा और कच्चे तेल की कीमतें लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट की ओर बढ़ रही हैं।



