Bihar Chunav: दूसरे चरण का मतदान हुआ संपन्न, शाम 5 बजे तक 67.14% मतदान

1 Min Read

Bihar Chunav:

पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कुछ छिट पुट घटनाओं से साथ संपन्न हुआ। शाम पांच बजे तक आंकड़ों के अनुसार कुल 67.14 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। हालांकि कई बूथों पर मतदाता अभी भी कतार में थे, जिन्हें मतदान का अधिकार सुनिश्चित किया गया। इस चरण में बिहार के 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा और निष्पक्षता को लेकर विशेष इंतजाम किए थे।

कुछ बूथों पर मतदाताओं ने नाराजगी जताते हुए वोट बहिष्कार भी किया, लेकिन अधिकांश बूथों पर उत्साहजनक मतदान देखा गया।दोपहर तीन बजे तक 60.43 प्रतिशत मतदान हो चुका था, वहीं शाम तक यह आंकड़ा बढ़कर 67.14 प्रतिशत पहुंच गया। आयोग ने बताया कि संवेदनशील बूथों पर मतदान प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है और इन जगहों पर शानदार मतदान हुआ। अब सभी की निगाहें वोटों की गिनती और परिणाम पर टिकी हैं।

Share This Article