Bihar Elections 2025:
पटना,एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए NDA के घटक दलों ने सीट बंटवारे पर सहमति बना ली है, लेकिन यह फैसले सभी के लिए संतोषजनक नहीं रहा बीजेपी और जनता दल यूनाइटेड दोनों को बराबर 101-101 सीटें मिली हैं। वहीं, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) को मात्र 6-6 सीटें मिली हैं, जबकि चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें दी गईं।
मांझी और कुशवाहा का दुख:
कम सीट मिलने से HAM और RLM के नेताओं में नाराजगी है। जीतन राम मांझी ने सार्वजनिक तौर पर कहा कि उन्हें कम आंका गया है, फिर भी वह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए के समर्थन का भरोसा जताते हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं के अनुसार सीटें नहीं मिलीं और यह निर्णय कुछ को आहत कर सकता है।
चिराग की बढ़ती ताकत:
चिराग पासवान ने 29 सीटें हासिल कर बाजी मारी। उनके लिए यह दलित वोट बैंक को मजबूत करने की रणनीति भी है। शुरुआती मांग 40-50 सीटों की थी, लेकिन लंबी चर्चाओं के बाद 29 सीटें मिलना उन्हें कूटनीतिक जीत देता है। उनकी सीटें हाजीपुर, रोसड़ा और जमालपुर जैसी मजबूत विधानसभा क्षेत्रों में हैं।
बीजेपी और JDU में बदलाव:
इस बार बीजेपी और JDU की सीटें बराबर हैं, जबकि पहले हमेशा JDU की संख्या अधिक होती थी। इससे नीतीश कुमार का कद घटता नजर आता है और बीजेपी की भूमिका मजबूत होती दिख रही है।
एनडीए का लक्ष्य 243 सीटों में 225+ जीतकर सरकार बनाना है। चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे और परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। घटक दलों के उम्मीदवारों की अंतिम सूची पर सभी की निगाहें लगी हैं।
इसे भी पढ़ें
Bihar Elections 2025: जनसुराज पार्टी की दूसरी लिस्ट जारी, 65 नए प्रत्याशियों का ऐलान








