BiharSanjay Yadav: RJD की हार का ठीकरा संजय यादव की टीम पर

Sanjay Yadav: RJD की हार का ठीकरा संजय यादव की टीम पर

Sanjay Yadav:

पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव में राजद को मिली हार का ठीकरा संजय यादव की टीम पर फूटा है। RJD ने अपनी अंदरूनी समीक्षा शुरू की है। इसमें खुलासा हुआ कि चुनाव अभियान जमीन पर नहीं, बल्कि एक पेड टीम के भरोसे चल रहा था। इस टीम की कमान तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव के हाथों में थी। पार्टी नेताओं का कहना है कि इसी वजह से संगठन और प्रत्याशियों के बीच समन्वय टूट गया, जिसका सीधा असर चुनाव परिणामों पर पड़ा।

स्थानीय नेताओं को किया गया किनारेः

जिलास्तरीय नेताओं का कहना है कि उम्मीदवार चयन और चुनावी रणनीति बनाने का सारा काम संजय यादव की टीम कर रही थी। जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर के नेताओं को न तो बुलाया गया और न उनकी सलाह ली गई। कई कार्यकर्ता निष्क्रिय हो गए, क्योंकि उन्हें निर्णय प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया।

33 विधायकों के टिकट काटे गयेः

रिपोर्ट के अनुसार, इस टीम ने 33 विधायकों को बेटिकट कर दिया। इससे नाराज कई विधायक दूसरे दलों में चले गए या निर्दलीय उम्मीदवार बन गए, जिससे पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

नेताओं का मनोबल टूटाः

नेताओं ने कहा कि किसी भी जिले का नेता सीधे तेजस्वी यादव से संपर्क नहीं कर पा रहा था। अगर संपर्क भी होता, तो बातचीत मुश्किल थी, क्योंकि हर समय टीम के सदस्य मौजूद रहते थे। इससे जमीन से आई रिपोर्ट तेजस्वी तक नहीं पहुंच पाई। कुछ नेताओं का आरोप था कि जिन लोगों को टिकट मिला, उनमें कई को राजनीति की समझ ही नहीं थी। इससे उम्मीदवार चयन में गड़बड़ी और संगठन की कमजोरी दिखी।

परिवार में कलह और प्रचार में बाहरी टीमः

चुनाव से पहले तेजप्रताप यादव का निष्कासन और रोहिणी आचार्य की नाराजगी भी पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाली रही। इसके साथ ही प्रचार के लिए हरियाणा और दिल्ली से आए यूट्यूबरों पर निर्भर रहना संगठन को और कमजोर कर गया। ‘माई–बहिन योजना’ जैसे महत्वपूर्ण अभियान भी स्थानीय नेताओं के बजाय बाहरी टीम को दिए गए। समीक्षा में यह आरोप भी लगा कि इन टीमों ने पैसे लेकर काम किया।

चुनावी वादों का असर नहीः

RJD के कुछ वादे जैसे “हर घर नौकरी” जनता को अव्यावहारिक लगे। वहीं सामाजिक सुरक्षा पेंशन और बिजली बिल छूट जैसी घोषणाएं सरकार पहले ही लागू कर चुकी थी, जिससे RJD के वादों का असर कम हुआ।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

झारखंड बार काउंसिल चुनाव में महिलाओं को 30% आरक्षण, को-ऑप्शन की भी अनुमति

Bar Council elections रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आगामी चुनावों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का रास्ता साफ हो गया...

Dhurandhar: ‘धुरंधर’ देखकर दंग रह गए अक्षय कुमार, रणवीर सिंह की फिल्म की जमकर की तारीफ

Dhurandhar मुंबई, एजेंसियां। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म को देखने के बाद...

पीडीएस कमीशन से लेकर जमीन विवाद तक, झारखंड विधानसभा सत्र में करारीदार बहस

Jharkhand Assembly session रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली। पीडीएस दुकानदारों के कमीशन...

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में कोडरमा का का लाल शहीद, शहीद CRPF जवान का राजकीय सम्मान के साथ...

Terrorist attack Jammu Kashmir कोडरमा। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को एक आतंकी हमले में कोडरमा का लाल शहीद हो गया। 27 वर्षीय CRPF का जवान सुजीत...

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सियासी टकराव, ममता बोलीं -ईसीआई को भाजपा का औजार नहीं बनने दूंगी

Voter list कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग (ECI) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मतदाता सूची...

Jharkhand Illegal Mining Case: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की SLP खारिज की, CBI जांच को हरी झंडी

Jharkhand Illegal Mining Case रांची। झारखंड में अवैध पत्थर खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा दायर स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) को खारिज...

IPL Auction 2026: पंजाब किंग्स की कमान अब अय्यर के हाथ? ऑक्शन टेबल पर दिख सकता है कप्तानी क्लास

IPL Auction 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। IPL 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रहा है और इस बार ऑक्शन...

Delhi blasts: मोदी–नेतन्याहू जल्द आमने-सामने: दिल्ली ब्लास्ट के बाद आतंकवाद पर बड़ी रणनीति की तैयारी

Delhi blasts जेरूसलम, एजेंसियां। इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जल्द ही मुलाकात होने वाली है। यह दावा...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles