Tejashwi Yadav chair controversy: ‘तेजस्वी की कुर्सी हथियाना चाहते हैं संजय’, बहन रोहिणी के समर्थन में उतरे तेज प्रताप

2 Min Read

Tejashwi Yadav chair controversy:

पटना, एजेंसियां। बिहार चुनाव के मद्देनजर लालू यादव के परिवार में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने हाल ही में सोशल मीडिया पर संजय यादव के खिलाफ नाराजगी जताई थी। रोहिणी ने बिहार अधिकार यात्रा के दौरान बस में फ्रंट सीट पर बैठे संजय यादव की फोटो शेयर करते हुए कहा कि यह सीट तेजस्वी या लालू यादव की है।

तेज प्रताप यादव की बहिन ने कहा

अब तेज प्रताप यादव भी अपनी बहन रोहिणी के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने बिना संजय यादव का नाम लिए आरोप लगाया कि वह तेजस्वी यादव की कुर्सी हथियाना चाहते हैं। तेज प्रताप ने संजय यादव को ‘जयचंद’ यानी गद्दार करार दिया और कहा कि वह परिवार की सत्ता पर काबिज होने की कोशिश कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब तेज प्रताप ने संजय यादव पर ऐसे आरोप लगाए हैं। पहले भी उन्होंने महाभारत का उदाहरण देते हुए संजय पर निशाना साधा था।

रोहिणी आचार्य ने कहा

रोहिणी आचार्य ने कहा कि उन्होंने एक बेटी और बहन के रूप में अपना कर्तव्य निभाया है और आगे भी निभाती रहेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी पद की लालसा नहीं है और उनके लिए आत्म-सम्मान सर्वोपरि है।

परिवार में बढ़ती असहमति और आरोप-प्रत्यारोप से यह साफ हो गया है कि बिहार चुनाव से पहले लालू परिवार में राजनीतिक और निजी दोनों ही मुद्दों पर गहरी खींचतान चल रही है। तेज प्रताप और रोहिणी का संजय के खिलाफ यह रुख परिवारिक विवाद को और तेज कर सकता है।

इसे भी पढ़ें

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने बीच सड़क पर किया जबरदस्त डांस, बहन रोहिणी आचार्य ने शेयर किया VIDEO

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं