AI video of PM Modi: पीएम मोदी और उनकी मां के एआई वीडियो पर बवाल, बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाया आरोप

3 Min Read

AI video of PM Modi:

पटना, एजेंसियां। बिहार चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां हीराबेन को लेकर राजनीति गरमा गई है। बिहार कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर एक एआई (Artificial Intelligence) वीडियो जारी किए जाने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस वीडियो में पीएम मोदी को सोते हुए और उनकी मां द्वारा डांटते हुए दिखाया गया है।

बीजेपी ने बताया महिलाओं और गरीबों का अपमान

इस वीडियो को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी ने कहा कि यह न केवल पीएम मोदी की मां का, बल्कि महिलाओं और गरीबों का भी अपमान है। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस बार-बार पीएम मोदी की मां का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा – “यह अब गांधी की कांग्रेस नहीं रही, यह ‘गालियों वाली कांग्रेस’ बन गई है।” वहीं शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस को इस वीडियो पर माफी मांगनी चाहिए क्योंकि उन्होंने एक बार फिर दिवंगत हीराबेन का अपमान किया है।

टेक्नोलॉजी के दुरुपयोग को लेकर चिंता

गुजरात के सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री मथुरभाई सवानी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर इस मामले में चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की तकनीक का गलत इस्तेमाल रोका जाना चाहिए और इसके लिए कड़े नियम-कानून बनाने की जरूरत है। उनके अनुसार वीडियो में दिखाए गए संवाद भारतीय संस्कृति से मेल नहीं खाते और समाज को आहत करते हैं। कांग्रेस द्वारा जारी वीडियो में पीएम मोदी को सोते हुए दिखाया गया है और उनकी मां उन्हें डांटती नजर आती हैं। इसमें इस्तेमाल की गई भाषा पर ही विवाद खड़ा हुआ है।

पहले भी हो चुका विवाद

यह पहला मौका नहीं है जब पीएम मोदी और उनकी मां को लेकर विवाद हुआ हो। पिछले महीने राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में कांग्रेस और राजद नेताओं द्वारा पीएम मोदी और उनकी मां को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था। उस समय भी पीएम मोदी ने कहा था कि “मेरी मां का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था, बावजूद इसके कांग्रेस और राजद नेताओं ने उनका घिनौना अपमान किया।”

इसे भी पढ़ें 

RIP Shibu soren: नहीं रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन, 81 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं