CM नीतीश का बड़ा ऐलान: बिहार के युवाओं को हर महीने 1,000 रुपये, 1 करोड़ नौकरियों का लक्ष्य

1 Min Read

CM Nitish Kumar:

पटना, एजेंसियां। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के 20 से 25 साल के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। अब इस आयु वर्ग के बेरोजगार स्नातक युवाओं के बैंक खाते में हर महीने 1,000 रुपये दिए जाएंगे। यह योजना मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता के तहत लागू होगी और अधिकतम दो वर्षों तक जारी रहेगी।

युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर देना है। इसके तहत कला, विज्ञान और वाणिज्य स्नातक बेरोजगार भी लाभार्थी होंगे। राज्य सरकार का लक्ष्य अगले पांच साल में 1 करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार प्रदान करना है।

नीतीश कुमार ने कहा कि यह सहायता युवाओं को जरूरी कौशल प्रशिक्षण लेने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करेगी, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और राज्य तथा देश के विकास में योगदान दें। यह कदम जेनरेशन जेड को सशक्त बनाने और उन्हें नौकरी के अवसरों से जोड़ने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने शुरू की बिहार अधिकार यात्रा, जनता से करेंगे सीधे संवाद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं