BiharRohini expressed: आरजेडी से इस्तीफे के बाद रोहिणी का छलका दर्द, बोली - सिर्फ अपने भाई को त्यागा है, माता-पिता को नहीं ”

Rohini expressed: आरजेडी से इस्तीफे के बाद रोहिणी का छलका दर्द, बोली – सिर्फ अपने भाई को त्यागा है, माता-पिता को नहीं ”

Rohini expressed:

पटना, एजेंसियां। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य अपने हालिया बयानों को लेकर काफी चर्चाओं में है। अपने पारिवारिक क्लेश को लेकर उन्होंने अपने भाई से दूरी बना ली है, लेकिन अपने माता-पिता से साथ रिश्ता कायम है । उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनके माता-पिता लालू प्रसाद और राबड़ी देवी हमेशा उनके साथ रहे हैं और उनका समर्थन कर रहे हैं।रोहिणी ने कहा, “भगवान ने मुझे ऐसे माता-पिता दिए हैं, जो हमेशा मेरे साथ रहे हैं। जिस घर में भाई होता है, वहां योगदान सिर्फ बेटियों को ही क्यों देना चाहिए?”

भाई से दूरी पर दी सफाई:

मीडिया से बात करते हुए रोहिणी ने कहा कि उन्होंने “सिर्फ अपने भाई को अपने घर से निकाला है।” उनके माता-पिता और बहनें आज भी उनकी भावनात्मक ताकत हैं। उनके अनुसार, परिवार में हुए विवाद के बाद उनका बयान गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया।उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता और बहनें उनके लिए रो रही थीं और इस पूरी स्थिति में वही सबसे अधिक आहत हुईं।

सोशल मीडिया पोस्ट में छलका दर्द:

अपने भावुक पोस्ट में रोहिणी ने लिखा कि घटना वाले दिन वह मजबूरी में अपने रोते हुए माता-पिता और बहनों को छोड़कर आईं। उन्होंने कहा कि उन्हें मायके से दूर होना पड़ा और इस दर्द ने उन्हें “अनाथ जैसा महसूस” कराया।किडनी दान को लेकर लगते रहे आरोपों पर उन्होंने तीखे शब्दों में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें अपमानित करते हुए कहा गया कि उन्होंने अपने पिता को “गंदी किडनी लगवाई” और इसके बदले “करोड़ों रुपये और टिकट” लिया। उन्होंने ऐसी टिप्पणियों को क्रूर और असत्य बताया।

मुंबई रवाना, ससुराल में चिंता:

विवाद बढ़ने के बाद रोहिणी ने बताया कि वह मुंबई स्थित ससुराल लौट रही हैं क्योंकि उनकी सास उनकी सुरक्षा और मानसिक स्थिति को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि मायके से जबरन दूरी बनाने की पीड़ा उन्हें गहरा आघात दे रही है, लेकिन उनके माता-पिता और बहनें हमेशा की तरह उनके साथ खड़ी हैं।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Amla murabba benefits: आंवले के मुरब्बे में छिपा है सेहत का खजाना, नियमित सेवन से मिलते हैं कई जबरदस्त...

Amla murabba benefits: नई दिल्ली, एजेंसियां। आंवला को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली सुपरफूड माना गया है। सर्दियों के मौसम में आंवले का मुरब्बा खासतौर...

Morning Dreams: सुबह सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझिए खुलने वाले हैं किस्मत के दरवाजे

Morning dreams: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय संस्कृति और स्वप्न शास्त्र में सपनों को सिर्फ कल्पना नहीं, बल्कि भविष्य के संकेत के रूप में देखा जाता...

Strong Immunity: सिर्फ विटामिन-C नहीं, मजबूत इम्यूनिटी के लिए जरूरी हैं ये पोषक तत्व

Strong Immunity नई दिल्ली, एजेंसियां। मजबूत इम्यूनिटी हमारे शरीर की पहली सुरक्षा पंक्ति होती है, जो हमें संक्रमण और बीमारियों से बचाती है। अक्सर लोगों...

Coffee after menopause: मेनोपॉज के बाद कॉफी का ज्यादा सेवन क्यों बन सकता है परेशानी की वजह? जानिए

Coffee after menopause: नई दिल्ली, एजेंसियां। मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का एक प्राकृतिक चरण है, जो आमतौर पर 45 से 55 वर्ष की उम्र...

BJP Central Office Meeting: बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में हुई मुलाकात, संगठन को नई ऊर्जा मिलने की जताई उम्मीद

BJP Central Office Meeting नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश ने मंगलवार को...

Border 2 teaser: वरुण धवन के अपोजिट लीड रोल में मेधा राणा, ‘बॉर्डर 2’ के टीजर में पहली झलक...

Border 2 teaser: मुंबई, एजेंसियां। बहुप्रतीक्षित देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है। फिल्म का टीजर जारी होते ही...

IPL 2026 Auction: रवि बिश्नोई पर पैसों की बारिश, राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा

IPL 2026 Auction अबु धाबी, एजेंसियां। IPL 2026 के मेगा ऑक्शन में भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई पर जमकर पैसों की बारिश हुई। कई फ्रेंचाइजियों...

Rorawar police station fire: रोरावर थाना क्षेत्र में अलाव से भड़की आग, 6 माह के बच्चे की जलकर मौत,...

Rorawar police station fire: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से सर्दी के मौसम में लापरवाही का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles