Rohini Acharya:
पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव में बयानबाज़ी का दौर लगातार तेज़ हो गया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा भोजपुरी अभिनेता और राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव को “नचनिया” कहने पर नया विवाद खड़ा हो गया है। अब लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और भाजपा पर पलटवार किया है।
रोहिणी आचार्य ने कहा
पटना में पत्रकारों से बातचीत में रोहिणी आचार्य ने कहा -“सम्राट चौधरी दूसरों को नचनिया बोल रहे हैं, लेकिन उनकी पार्टी में कौन-सा कलाकार नहीं है? भाजपा में मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, हेमा मालिनी और कंगना रनौत हैं। क्या ये सब नचनिया नहीं हैं? जब एनडीए इन्हीं कलाकारों को मंचों पर भीड़ जुटाने के लिए लेकर घूमता है, तब इन्हें शर्म नहीं आती।”
रोहिणी ने भाजपा पर कलाकारों को लेकर लगाया आरोप
रोहिणी ने भाजपा पर कलाकारों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के नेता चुनाव में माहौल बदलने के लिए कभी “जंगलराज” तो कभी “नचनिया” जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा, “20 साल से सत्ता में रहने के बावजूद इन लोगों ने कोई काम नहीं किया। जब विकास की बात होती है, तो ये जनता को गुमराह करने के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं।”उन्होंने कहा कि कलाकार समाज का आईना होते हैं और फिल्मों के जरिए देश और राज्य की छवि को बेहतर बनाने में योगदान देते हैं। “भाजपा में भी तो कई कलाकार हैं, पर उनके लिए ये भाषा क्यों नहीं?” ऐसा सवाल करते हुए उन्होंने एनडीए पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।
रोहिणी आचार्य ने कहा कि बिहार की जनता इस बार सब समझ चुकी है और अपमान की राजनीति करने वालों को चुनाव में करारा जवाब देगी।
इसे भी पढ़ें
Bihar Elections 2025: नालंदा, राजगीर और हिलसा में जदयू के तीन स्टार उम्मीदवारों ने भरा नामांकन



