Rapid raids in Bihar: बिहार के जेलों में ताबड़तोड़ रेड, एक-एक कोने की जांच

1 Min Read

Rapid raids in Bihar:

पटना, एजेंसियां। बिहार की जेलों में बड़े स्तर पर छापेमारी हो रही है। पटना, पूर्णिया, बेगूसराय, मुंगेर, मोतिहारी और गयाजी क जेलों में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी दल-बल के साथ पहुंचे और एक-क कोने की तलाशी ली।

सुबह-सुबह छापेमारीः

जेलों में सुबह-सवेरे अचानक छापेमारी की गई। सभी बंदियों और वार्डों की तलाशी ली गई, स्टाफ से पूछताछ की गई और किचन से लेकर बाथरूम तक जांच की गई। बेगूसराय जेल में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी और 20 से अधिक गाड़ियां पहुंचीं। पटना की बेऊर जेल और मुंगेर जेल में सुबह लगभग 5 बजे छापेमारी हुई।

भारी पुलिसबल के साथ रेडः

पूर्णिया सेंट्रल जेल में छापेमारी सुबह 6 से 8 बजे तक चली, जहां 50 से अधिक पुलिसकर्मी मौजूद थे। मोतिहारी जेल में भी सुबह 5 बजे दो घंटे की तलाशी ली गई। गयाजी जेल में सुबह 8 बजे रेड की गई, जिसमें 40 से ज्यादा पुलिस जवान शामिल थे।

डीएम और एसपी ने किया नेतृत्वः

डीएम और एसपी के नेतृत्व में हुई इन छापेमारी का मकसद जेलों में मोबाइल और बाहर से भेजे जाने वाले खाने की जांच करना बताया गया है।

Share This Article