Rahul Gandhi: राहुल गांधी बिहार में 17 अगस्त से शुरू करेंगे ‘वोटर अधिकार यात्रा

2 Min Read

Rahul Gandhi:

पटना, एजेंसियां। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी 17 अगस्त से बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा‘ की शुरुआत करेंगे। यह यात्रा कथित वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी के खिलाफ जनजागरण करने के उद्देश्य से शुरू हो रही है। राहुल गांधी ने इसे लोकतंत्र, संविधान और ‘वन मैन, वन वोट’ के सिद्धांत की हिफाजत की जंग बताया है।

यात्रा का कार्यक्रम:

यात्रा का आगाज बिहार इंडस्ट्रियल एरिया (BIDA ग्राउंड) से दोपहर 12 से 2 बजे के बीच होगा। इसके बाद शाम 4:30 बजे रोहतास के अंबेडकर चौक से यात्रा शुरू होगी और दिन का समापन औरंगाबाद में होगा।

18 अगस्त: औरंगाबाद से यात्रा शुरू होगी और दोपहर में गया पहुंचेगी। शाम को यात्रा गया में समाप्त होगी।

19 अगस्त: नवादा से यात्रा शुरू होगी और नालंदा पहुंचेगी।

20 अगस्त: राजीव गांधी की जयंती के कारण यात्रा में ब्रेक होगा।

21-22 अगस्त: यात्रा मुंगेर, सुल्तानगंज और भागलपुर के रास्ते आगे बढ़ेगी।

1 सितंबर: यात्रा का समापन पटना के गांधी मैदान में महागठबंधन की एक बड़ी रैली के साथ होगा। राहुल गांधी ने इस यात्रा को एक जनांदोलन बताते हुए युवाओं, मजदूरों और किसानों से इसमें शामिल होने की अपील की है। यात्रा का उद्देश्य वोटर लिस्ट में सुधार और हर नागरिक के वोट के अधिकार को सुनिश्चित करना है।

इसे भी पढ़ें

Rahul Gandhi: बिहार SIR विवाद पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, राहुल गांधी की बात सही


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं