Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने सीतामढ़ी के जानकी मंदिर में की पूजा-अर्चना

1 Min Read

Rahul Gandhi:

सीतामढ़ी, एजेंसियां। बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस और विपक्षी दलों की वोट अधिकार यात्रा रंग पकड़ चुका है। इस यात्रा के 12वें दिन राहुल गांधी सीतामढ़ी पहुंचे हैं। गुरुवार को राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और पप्पू यादव ने सीतामढ़ी के जानकी मंदिर में पूजा अर्चना की।

सुरक्षा कारणों से रोके गये थे बुधवार कोः

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक दिन पहले ही जानकी मंदिर में पूजा करने की इच्छा जाहिर की थी। लेकिन, उस समय प्रशासन की तरफ से समय सुरक्षा कारणों के कारण परमिशन नहीं दी गई थी। हालांकि बाद में रूट तय करके ये परमिशन दी गई। और काफी मशक्कत के बाद आज सुबह राहुल-तेजस्वी के साथ मां जानकी मंदिर दर्शन का कार्यक्रम पूरा हुआ।

प्रियंका नहीं कर सकीं दर्शनः

वहीं प्रियंका गांधी भी जानकी मंदिर के दर्शन करना चाहती थीं। हालांकि रूट तय नहीं हो पाने के कारण वे वापस दिल्ली लौट चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें

Rahul Gandhi: बिहार में राहुल गांधी की “वोट अधिकार यात्रा”: रेवंत रेड्डी के विवादित बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं