BiharRabri Devi vacate order: राबड़ी आवास खाली करने के आदेश पर राजद में बवाल

Rabri Devi vacate order: राबड़ी आवास खाली करने के आदेश पर राजद में बवाल

Rabri Devi vacate order:

पटना, एजेंसियां। पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को खाली कराने के लिए बिहार सरकार ने औपचारिक नोटिस जारी किया है। भवन निर्माण विभाग ने निर्देश दिया है कि राबड़ी देवी पुराने आवास को छोड़कर तुरंत 1 अणे मार्ग स्थित नेता प्रतिपक्ष कोटे से मिला नया बंगला में शिफ्ट हों जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि समय सीमा के भीतर घर न छोड़ने पर बेदखली की कार्रवाई शुरू की जा सकती है। नोटिस जारी होते ही राजद कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। इतना ही नहीं राजद कार्यकर्ता लालू-राबड़ी से समर्थन जुटाने राबड़ी के आवास पहुंच गए और नितीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

तेज प्रताप यादव को भी सरकारी बंगला खाली करने का आदेश:

बता दे राबड़ी देवी के बाद, अब तेज प्रताप यादव को भी सरकारी बंगला खाली करने का आदेश मिला है। गौरतलब हो कि 2005 में भी लालू परिवार को इसी प्रकार का नोटिस मिला था। तब राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री के रूप में आवंटित आवास खाली करना पड़ा था। तेजप्रताप यादव और रोहिणी आचार्या ने इस फैसले को नीतीश कुमार सरकार की “राजनीतिक प्रतिशोध” की कार्रवाई बताया है। लालू यादव ने भी नोटिस के समय और भाषा पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि यह सत्ता परिवर्तन के बाद की “राजनीतिक तैयारी” का हिस्सा है। वर्तमान में उसी आवास में लालू, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और उनका परिवार रह रहा है।

क्या कह रहे RJD के पार्टी प्रदेश अध्यक्ष?

आवास खाली करने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने प्रेस से बात करते हुए नीतीश कुमार सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा, “कुछ भी करना होगा करेंगे, बंगला खाली नहीं करेंगे।”मंगनी लाल मंडल ने आरोप लगाया कि सरकार पूरी तरह बदले की भावना से काम कर रही है और यह कार्रवाई सिर्फ राजनीतिक प्रतिशोध है। उन्होंने कहा, “लालू यादव और उनके परिवार के प्रति मन में विद्वेष और नफरत भरी हुई है। यह सब राजनीति कारण के सिवा कोई दूसरा कारण नहीं है।

मुख्यमंत्री जी ने सिर्फ मोदी का विश्वास हासिल करने के लिए ये काम किया है। लालू परिवार को जानबूझ कर अपमानित किया जा रहा है।”RJD अध्यक्ष ने आगे कहा कि 10 सर्कुलर रोड पिछले 20 सालों से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को अलॉट किया गया घर है, इस दौरान कई बार सरकार बदली, लेकिन इसे खाली कराने की कभी कोशिश नहीं की गई।

उन्होंने सवाल किया, “20 सालों तक क्यों नहीं याद आया? अभी अचानक ही क्यों?”मंडल ने यह भी सवाल उठाया कि पिछले वर्षों में जब दो-दो मुख्यमंत्री एक ही आवास में रह रहे थे, तब सरकार ने क्यों कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझकर गलत तर्क दे रही है, जबकि नोटिस का मकसद राजनीतिक अपमान के अलावा कुछ नहीं। RJD अध्यक्ष ने आरोप लगाया, “जिस बंगले को अलॉट करने की बात हो रही है, उसका निर्धारण भी पहले ही कर दिया गया था। अलॉटमेंट प्रोसेस में भी धांधली हुई। इसका एकमात्र मकसद लालू परिवार को बेइज्जत करना है।”

बंगला खाली करेने का मुख्य कारण क्या है?

बता दे नीतीश सरकार के सभी 26 मंत्रियों को सरकारी बंगला आवंटित किया गया है। इनमें 13 मंत्रियों को उनका पुराना आवास ही दिया गया है, जबक‍ि 13 नए मंत्रियों को नए आवास दिए गए हैं। इस कारण पुराने मंत्रियों को इन्‍हें खाली करना होगा।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Amla murabba benefits: आंवले के मुरब्बे में छिपा है सेहत का खजाना, नियमित सेवन से मिलते हैं कई जबरदस्त...

Amla murabba benefits: नई दिल्ली, एजेंसियां। आंवला को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली सुपरफूड माना गया है। सर्दियों के मौसम में आंवले का मुरब्बा खासतौर...

Morning Dreams: सुबह सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझिए खुलने वाले हैं किस्मत के दरवाजे

Morning dreams: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय संस्कृति और स्वप्न शास्त्र में सपनों को सिर्फ कल्पना नहीं, बल्कि भविष्य के संकेत के रूप में देखा जाता...

Strong Immunity: सिर्फ विटामिन-C नहीं, मजबूत इम्यूनिटी के लिए जरूरी हैं ये पोषक तत्व

Strong Immunity नई दिल्ली, एजेंसियां। मजबूत इम्यूनिटी हमारे शरीर की पहली सुरक्षा पंक्ति होती है, जो हमें संक्रमण और बीमारियों से बचाती है। अक्सर लोगों...

Coffee after menopause: मेनोपॉज के बाद कॉफी का ज्यादा सेवन क्यों बन सकता है परेशानी की वजह? जानिए

Coffee after menopause: नई दिल्ली, एजेंसियां। मेनोपॉज महिलाओं के जीवन का एक प्राकृतिक चरण है, जो आमतौर पर 45 से 55 वर्ष की उम्र...

BJP Central Office Meeting: बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में हुई मुलाकात, संगठन को नई ऊर्जा मिलने की जताई उम्मीद

BJP Central Office Meeting नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश ने मंगलवार को...

Border 2 teaser: वरुण धवन के अपोजिट लीड रोल में मेधा राणा, ‘बॉर्डर 2’ के टीजर में पहली झलक...

Border 2 teaser: मुंबई, एजेंसियां। बहुप्रतीक्षित देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है। फिल्म का टीजर जारी होते ही...

IPL 2026 Auction: रवि बिश्नोई पर पैसों की बारिश, राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा

IPL 2026 Auction अबु धाबी, एजेंसियां। IPL 2026 के मेगा ऑक्शन में भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई पर जमकर पैसों की बारिश हुई। कई फ्रेंचाइजियों...

Rorawar police station fire: रोरावर थाना क्षेत्र में अलाव से भड़की आग, 6 माह के बच्चे की जलकर मौत,...

Rorawar police station fire: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से सर्दी के मौसम में लापरवाही का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles