Post office service: गोरखपुर में डाकघर सेवा ठप, भाई को राखी भेजने के लिए परेशान हुईं बहनें

2 Min Read

Post office service:

गोरखपुर, एजेंसियां। गोरखपुर में सोमवार, 4 अगस्त से डाक विभाग में एडवांस सॉफ़्टवेयर 2.0 का काम शुरू होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नई तकनीकी व्यवस्था की आधी-अधूरी तैयारी के कारण डाकघरों में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री सेवाएं ठप हो गईं। खासकर महिलाएं जो भाई को राखी भेजने के लिए डाकघर आई थीं, उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी।

डाक विभाग का दावा

डाक विभाग ने दावा किया था कि शनिवार से जारी सॉफ़्टवेयर अपडेशन के बाद सोमवार से सेवाएं सुचारू रूप से शुरू हो जाएंगी, लेकिन तकनीकी गड़बड़ियों के चलते सिस्टम सही से काम नहीं कर पाया। पहले सर्वर की समस्या बताई गई, लेकिन बाद में यह साफ़ हुआ कि सॉफ़्टवेयर ही काम नहीं कर रहा था। इससे लोग परेशान होकर दूसरे डाकघरों में गए, लेकिन वहां भी यही स्थिति थी।

महिलाओं को हुई सबसे ज्यादा परेशानी

विभाग की इस लापरवाही का सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर पड़ा, जो राखी भेजने के लिए डाकघर पहुंची थीं। कई महिलाएं घंटों डाकघर के बाहर लाइन में खड़ी रही, लेकिन सेवा न मिलने पर मायूस होकर घर वापस लौट गईं। ग्रामीण इलाकों में भी यही हाल था।

एक महिला ने बताया कि तबीयत खराब होने के बावजूद वह भाई को राखी भेजने के लिए डाकघर गईं, लेकिन काम न होने के कारण उन्हें निराशा का सामना करना पड़ा। बता दें डाकघर में काम न होने के कारण, शहर में कुरियर सेवाओं का बाजार गर्म हो गया। लोग डाकघर की बजाय कुरियर सेवा का उपयोग करने लगे, जिससे कुरियर वालों ने खूब कमाई की।

इसे भी पढ़ें

डाक विभाग में ग्रामीण सेवक के पद पर बंपर बहाली, ऐसे करें आवेदन

Share This Article
Exit mobile version