Muzaffarpur EVM malfunction:
पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान मुजफ्फरपुर जिले के सरैया विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 331 पर मतदान देर से शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि बूथ पर ईवीएम में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण मतदान करीब 1 घंटे 10 मिनट की देरी से शुरू हो सका।
तकनीकी दिक्कतों के कारण पूरा ईवीएम सेट बदलना पड़ा, लेकिन उसके बाद भी दिक्कतें बनी रहीं। इसी तनाव और अफरातफरी के बीच प्रेसाइडिंग ऑफिसर (पीओ) शशि शेखर अचानक मूर्छित होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तुरंत उन्हें प्राथमिक उपचार दिलाया और आनन-फानन में अस्पताल भेज दिया। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, पीओ पर लगातार ईवीएम खराबी का दबाव था, जिसे वह झेल नहीं पाए। घटना के बाद मतदान फिर से सामान्य रूप से जारी कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें
Muzaffarpur Airport: पीएम मोदी ने मुजफ्फरपुर को दिया बड़ा तोहफा, पताही एयरपोर्ट को मिली हरी झंडी







