National Makhana Board in Purnia:
पूर्णिया, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के सीमांचल क्षेत्र के मखाना किसानों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। पूर्णिया हवाई अड्डे के उद्घाटन से पहले, उन्होंने राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना करने का एलान किया। यह कदम मखाना किसानों के आर्थिक हितों को मजबूत करने और मखाना को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है।
National Makhana Board in Purnia: पीएम मोदी का संदेश
पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि मखाना और बिहार का गहरा नाता रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मखाना बोर्ड के माध्यम से सीमांचल के किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा और मखाना उद्योग को नई दिशा मिलेगी।
National Makhana Board in Purnia: किसानों और स्थानीय समुदाय की प्रतिक्रिया
मखाना उत्पादकों, कृषि वैज्ञानिकों और स्थानीय समुदाय में पीएम मोदी की घोषणा को लेकर खुशी और उत्साह है। उम्मीद है कि यह कदम मखाना किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। खेती में आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक पद्धतियों को बढ़ावा मिलेगा। किसानों को बेहतर बीज, उन्नत सिंचाई प्रणाली और फसल प्रबंधन पर प्रशिक्षण मिलेगा। बोर्ड सीधे किसानों को बाजार से जोड़ने का काम करेगा, जिससे बिचौलियों की भूमिका कम होगी और उन्हें उनके उत्पाद का सही मूल्य मिलेगा। मखाना की ब्रांडिंग और मार्केटिंग मजबूत होगी और यह वैश्विक बाजार में अपनी पहचान बनाएगा।
इसे भी पढ़ें
Purnia Airport: पीएम मोदी ने किया पूर्णिया एयरपोर्ट का शुभारंभ, पूर्वी भारत को मिला नया हवाई केंद्र








